{"_id":"6a918f6d8d49ccb6f1090a07","slug":"video-devotees-were-overcome-with-emotion-upon-seeing-thakurji-in-silver-swing-2026-08-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: चांदी के हिंडोला में ठाकुरजी के दर्शन कर भाव-विभोर हुए श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: चांदी के हिंडोला में ठाकुरजी के दर्शन कर भाव-विभोर हुए श्रद्धालु
मथुरा के कोसीकलां में चल रहा हिंडोला महोत्सव शुक्रवार को मंदिरों में सजाई गई झांकियों के साथ संपन्न हो गया। पांच दिवसीय हिंडोला महोत्सव के समापन पर बल्देवगंज स्थित सत्यनारायण मंदिर, तोताराम मंदिर, भगवती मंदिर, राधा माधव मंदिर, बालाजी मंदिर में ठाकुर जी की हिंडोले में झूला झुलाने की झांकी सजाई गई। राधा माधव मंदिर में महंत चैतंयदास महाराज ने ठाकुरजी को झूला झूलाया। पूरा मंदिर बिजली की रंग-बिरंगी झालरों से सजाया गया। हर कोई अपने आराध्य के दर्शन को आतुर था। दाऊजी महाराज के सफेद घटा में दर्शन कर श्रद्धालु निहाल हो गए। मंदिर में फूलों एवं अनेक प्रकार के इत्रों की खुशबू भक्तों को लुभा रही थी, जिससे मंदिर में भक्तों की लंबी कतार लगी रही। एकादशी से रक्षाबंधन तक हिंडोला दर्शन के साथ आरती का आयोजन किया गया। भक्तों ने श्रीदाऊजी महाराज को राखी भेंट कर मनौती मांगी। कोकिलावन में बिहारीजी मंदिर पर झांकी देख सभी मंत्रमुग्ध हो गए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।