{"_id":"6a92ccf0a1485333c70a0a31","slug":"video-congress-staged-protest-against-raju-das-at-collectorate-in-mathura-2026-08-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: मथुरा में कांग्रेस ने राजू दास के खिलाफ कलेक्ट्रेट पर किया विरोध प्रदर्शन, एक सितंबर को बड़े आंदोलन की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: मथुरा में कांग्रेस ने राजू दास के खिलाफ कलेक्ट्रेट पर किया विरोध प्रदर्शन, एक सितंबर को बड़े आंदोलन की चेतावनी
अयोध्या स्थित हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास महाराज के खिलाफ कांग्रेस प्रवक्ता कुंवर सिंह निषाद और उनके समर्थकों ने शनिवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। टीवी डिबेट के दौरान राजू दास महाराज द्वारा कुंवर सिंह निषाद को गाली देने के मामले में प्रदर्शनकारियों ने जमकर नारेबाजी की और राजू दास महाराज के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान कुंवर सिंह निषाद के समर्थकों ने राजू दास महाराज के पोस्टर को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। समर्थकों ने कहा कि टीवी डिबेट में कांग्रेस प्रवक्ता के साथ कथित अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया, जिसके खिलाफ लगातार कार्रवाई की मांग की जा रही है। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर सहित तमाम कांग्रेसी कुंवर सिंह निषाद के साथ मौजूद रहे। प्रदर्शनकारियों ने राजू दास महाराज के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में नारेबाजी की। कांग्रेस प्रवक्ता कुंवर सिंह निषाद ने एक सितंबर को कलेक्ट्रेट पर बड़ा प्रदर्शन करने का एलान किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।