{"_id":"6aad4554ec15d2337f0d6922","slug":"video-video-nag-mandhaur-jatar-fair-kicks-off-in-chuwari-devotees-pray-for-peace-and-prosperity-2026-09-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"वीडियो: चुवाड़ी में नाग मंढौर जातर मेले का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने की सुख-समृद्धि की कामना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो: चुवाड़ी में नाग मंढौर जातर मेले का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने की सुख-समृद्धि की कामना
चुवाड़ी क्षेत्र के लोगों की आस्था के प्रतीक नाग मंढौर जातर मेले का शुक्रवार को शुभारंभ हुआ। त्रिमथ स्थित नाग मंदिर से नाग मंढौर महाराज के गूर शुक्रवार शाम साजो-सामान के साथ पंक्ति में कुठेहड़ स्थित नाग मंदिर पहुंचे। इस दौरान चुवाड़ी कस्बा नाग मंढौर महाराज के जयघोष से गूंज उठा। नाग मंढौर महाराज को लेने के लिए कुठेहड़ के लोग बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ नंगे पांव त्रिमथ पहुंचे। इसमें छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक शामिल रहे। श्रद्धालुओं ने धूप डालकर नाग महाराज का आशीर्वाद लिया और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। बताया जाता है कि कुठेहड़ स्थित नाग मंढौर महाराज के मंदिर में आठ जातर मेलों का आयोजन होता है। इन मेलों में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से श्रद्धालु पहुंचकर शीश नवाते हैं। जातर के दौरान नाग महाराज के गुर क्षेत्र के मौसम और उपस्थित लोगों की मनोकामनाओं से जुड़े संकेतों को लेकर भविष्यवाणियां करते हैं। कुड़णू पंचायत के प्रधान रजनीश और वार्ड सदस्य प्रदीप ठाकुर ने बताया कि नाग मंढौर महाराज की पहली जातर का शुभारंभ शुक्रवार को हुआ। मेले को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।