{"_id":"6aad3fe246699c0f44002fca","slug":"video-announcement-of-personalities-selected-for-the-annual-awards-presented-during-the-baba-farid-aagman-parv-in-faridkot-2026-09-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"फरीदकोट में बाबा फरीद आगमन पर्व पर दिए जाते वार्षिक अवार्डों के लिए चयनित शख्सियतों की घोषणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदकोट में बाबा फरीद आगमन पर्व पर दिए जाते वार्षिक अवार्डों के लिए चयनित शख्सियतों की घोषणा
फरीदकोट में 19 से 23 सितंबर तक आयोजित होने वाले बाबा फरीद आगमन पर्व-2026 में बाबा फरीद धार्मिक एवं शैक्षणिक सोसायटी की ओर से प्रदान किए जाने वाले वार्षिक पुरस्कारों के लिए इस बार दो शख्सियतों का चयन किया गया है। सोसायटी के अध्यक्ष सिमरजीत सिंह सेखों ने शुक्रवार शाम आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं के नामों की घोषणा की। उन्होंने बताया कि मानवता की सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए जसविंदर सिंह खालसा को बाबा फरीद अवार्ड फॉर सर्विस टू ह्यूमैनिटी तथा माता अमर कौर विवेक चैरिटेबल सोसायटी से जुड़े संत ऋषि राम को सरदार इंदरजीत सिंह खालसा यादगारी अवार्ड प्रदान किया जाएगा। सिमरजीत सिंह सेखों के अनुसार, जसविंदर सिंह खालसा लंबे समय से शिक्षा के प्रसार, जरूरतमंद बच्चों की सहायता, रोजगार के अवसर पैदा करने और सामाजिक कल्याण के कार्यों से जुड़े हुए हैं। उनके ‘एजुकेट पंजाब प्रोजेक्ट’ के माध्यम से वंचित वर्ग के बच्चों को शिक्षा और बेहतर अवसर उपलब्ध करवाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। वहीं, माता अमर कौर विवेक चैरिटेबल सोसायटी की ओर से करीब 25 वर्षों से संचालित आंखों के अस्पताल की सेवाओं की भी जानकारी दी गई। सोसायटी के मुताबिक, अस्पताल में प्रतिदिन 350 से 400 मरीजों की जांच होती है और वर्ष 2025-26 में कुल 79,010 मरीजों की जांच की गई। मरीजों तथा उनके परिजनों के लिए निशुल्क लंगर और ठहरने की व्यवस्था के अलावा विभिन्न चिकित्सा एवं रक्तदान शिविर भी आयोजित किए जाते हैं। सोसायटी अध्यक्ष ने बताया कि दोनों पुरस्कार 23 सितंबर को बाबा फरीद आगमन पर्व के समापन अवसर पर गुरुद्वारा गोदड़ी साहिब में नगर कीर्तन पहुंचने के बाद सजाए जाने वाले धार्मिक दीवान में संगत की मौजूदगी में प्रदान किए जाएंगे। जसविंदर सिंह खालसा को पुरस्कार के रूप में सिरोपा, दोशाला, प्रशंसा पत्र और दो लाख रुपये नकद दिए जाएंगे। संत ऋषि राम को इंदरजीत सिंह खालसा यादगारी अवार्ड के तहत सिरोपा, दोशाला, प्रशंसा पत्र और एक लाख रुपये की नकद राशि भेंट की जाएगी। इस अवसर पर चरणजीत सिंह सेखों, सुरिंदर सिंह रोमाणा, डॉ. गुरिंदर मोहन सिंह, दीपइंदर सिंह सेखों, कुलजीत सिंह मौगियां, गुरजाप सिंह सेखों और नरेंद्र पाल सिंह बराड़ सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।