{"_id":"6aad41f4d0def4336f066c7a","slug":"video-narnaul-ceo-reprimands-officials-over-delay-in-development-works-2026-09-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"नारनौल: विकास कार्यों में देरी पर सीईओ ने अधिकारियों को लगाई फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल: विकास कार्यों में देरी पर सीईओ ने अधिकारियों को लगाई फटकार
नारनौल। रेवाड़ी रोड स्थित जिला परिषद कार्यालय में शुक्रवार को जिला परिषद की बैठक आयोजित की गई। जिसमें विकास कार्यों में देरी होने पर सीईओ ने अधिकारियों को फटकार लगाई। बैठक की अध्यक्षता जिला प्रमुख डॉ. राकेश कुमार ने की, जबकि सीईओ निर्मल नागर प्रमुख रूप से मौजूद रहे। करीब एक माह पहले हुई बैठक का जिला प्रमुख सहित सभी जिला पार्षदों ने विकास कार्यों में देरी और अधिकारियों के बैठक में नहीं पहुंचने के विरोध में बहिष्कार कर दिया था। ऐसे में शुक्रवार को हुई बैठक को अहम माना जा रहा था। हालांकि इस बैठक में भी पार्षदों को ठोस कार्रवाई के बजाय मुख्य रूप से आश्वासन ही मिले। बैठक के दौरान किसी पार्षद ने हंगामा नहीं किया, लेकिन विकास कार्यों में हो रही देरी का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। जिला प्रमुख डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि 19 जून की बैठक में 42 विकास कार्य स्वीकृत किए गए थे, लेकिन अभी तक इन कार्यों को शुरू नहीं किया गया है। अधिकारियों की ओर से इन कार्यों में देरी का कारण पोर्टल से संबंधित समस्या बताया गया।
इस पर सीईओ निर्मल नागर ने अधिकारियों को फटकार लगाते हुए पोर्टल संबंधी समस्या का जल्द समाधान करवाने तथा लंबित विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। सीईओ के सख्त रवैये के बाद जिला पार्षदों को अब विकास कार्यों में तेजी आने की उम्मीद जगी है। जिला प्रमुख ने बताया कि बैठक में 12 विभागों के अधिकारियों को उपस्थित रहने के लिए पत्र भेजे गए थे, लेकिन इसके बावजूद तीन विभागों से कोई अधिकारी बैठक में नहीं पहुंचा। उन्होंने कहा कि गैरहाजिर अधिकारियों को नोटिस जारी किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि अधिकारियों की गैरहाजिरी के कारण उनके विभागों से संबंधित विकास कार्यों की जानकारी पार्षदों को नहीं मिल पाती और लोगों की समस्याओं का समाधान भी प्रभावित होता है। इसी समस्या के चलते पिछली बैठक का बहिष्कार किया गया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।