{"_id":"693824b0a2665ff1220fcaed","slug":"video-car-collided-with-tractor-trolley-three-friends-died-2025-12-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: जयपुर-बरेली हाइवे पर दर्दनाक हादसा...ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुसी कार, तीन दोस्तों की मौत; चौथे की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: जयपुर-बरेली हाइवे पर दर्दनाक हादसा...ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुसी कार, तीन दोस्तों की मौत; चौथे की हालत गंभीर
बरेली-जयपुर हाईवे पर बरेली की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार ब्रीजा कार आगे चल रहे मिट्टी लदे ट्रैक्टर में घुस गई। कार में सवार शाहजहांपुर जिले के जलालाबाद के तीन दोस्तों की उपचार के दौरान आगरा में मौत हो गई, एक की हालत चिंताजनक बनी है। वे सभी वृंदावन दर्शन के लिए आ रहे थे। जानकारी के अनुसार सौरभ वर्मा, निकुंज गुप्ता, राजन गुप्ता और राजा भारद्वाज ब्रीजा कार से मथुरा वृन्दावन दर्शन करने जा रहे थे। रात करीब एक बजे उनकी कार जयपुर-बरेली हाइवे मार्ग पर गांव केशवपुर के समीप मिट्टी से लदे ट्रैक्टर ट्राली में घुस गई। इस दौरान चारों दोस्त बुरी तरह घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही चौकी बिचपुरी प्रभारी वीरेंद्र कुमार घटनास्थल पर पहुंच गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।