{"_id":"6addfec5d1efa1370f0b1c95","slug":"video-cannabis-worth-125-crore-seized-in-mathura-2026-10-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: मथुरा में पकड़ा सवा करोड़ का गांजा, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: मथुरा में पकड़ा सवा करोड़ का गांजा, तीन गिरफ्तार
मथुरा के थाना रिफाइनरी क्षेत्र में रविवार को एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स आगरा और रिफाइनरी पुलिस की संयुक्त टीम ने नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। टीम ने हाईवे पर चेकिंग के दौरान एक कंटेनर से 250 किलोग्राम गांजा बरामद किया। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत एक करोड़ 25 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने कंटेनर सवार तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से मोबाइल फोन और नकदी भी बरामद हुई है। पुलिस के अनुसार रविवार को मुखबिर की सूचना पर एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स यूनिट और थाना रिफाइनरी पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग-दो पर घेराबंदी कर चेकिंग शुरू की। इसी दौरान एक कंटेनर को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी में 250 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सतीश कुमार पुत्र पदम सिंह, नासिर पुत्र वसीर और आशिफ अब्दुल करीम के रूप में हुई है। तीनों हरियाणा के नूंह मेवात जिले के पिनगवां थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर और शहजादपुर गांव के निवासी बताए गए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।