{"_id":"6ae9b0792e64dfa0dd0b502c","slug":"video-braj-residents-win-pilgrims-hearts-with-selfless-love-and-hospitality-during-radha-rani-braj-yatra-2026-11-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: ब्रज की धरती पर दिखी सेवा और समर्पण की मिसाल, ब्रजयात्रियों का प्रेम से किया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: ब्रज की धरती पर दिखी सेवा और समर्पण की मिसाल, ब्रजयात्रियों का प्रेम से किया स्वागत
कोसीकलां। राधारानी ब्रज चौरासी कोस यात्रा के बढ़ा पड़ाव पर मंगलवार को यात्रियों का ग्रामीणों के निष्काम प्रेम, सेवा और समर्पण के भाव से स्वागत किया गया। बैंडबाजों की धुन के बीच यात्रियों की अगवानी हुई, जिन्होंने रात्रि विश्राम की व्यवस्था की और स्वादिष्ट भोजन कराया।
इससे पहले, यात्रा के धानौता और भिड़ूखी पहुंचने पर ग्रामीणों ने श्रद्धा और उत्साह के साथ स्वागत किया। यात्रियों ने सिद्ध बाबा मंदिर में दर्शन किए। बांसे में ग्रामीणों ने पुष्पवर्षा, माल्यार्पण और बाल भोग के साथ यात्रियों का सत्कार किया। बाबा नृसिंह दास ने शेषशायी में भगवान लक्ष्मीनारायण की प्राकट्य लीला का प्रसंग सुनाया। बरका में ग्रामीणों ने बाल भोग कराकर यात्रियों का स्वागत किया।
मान मंदिर के कार्यकारी अध्यक्ष राधाकांत शास्त्री ने कहा कि ब्रजभूमि दिव्य प्रेम की पराकाष्ठा है। ब्रज दास सुनील सिंह और महंत ब्रजशरण दास ने ग्रामीणों की सेवा भावना की सराहना करते हुए कहा कि ब्रजवासियों का यही प्रेम और समर्पण ब्रज यात्रा की सबसे बड़ी पूंजी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।