{"_id":"6acfcc46060122567d0bc9f9","slug":"video-boys-from-mant-and-girls-from-nauhjheel-emerged-as-overall-champions-2026-10-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: ओवरऑल चैंपियन बने मांट के बालक और नौहझील की बालिकाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: ओवरऑल चैंपियन बने मांट के बालक और नौहझील की बालिकाएं
मथुरा में बालक वर्ग में मांट की टीम ओवरऑल विजेता बनी, जबकि महावन-फरह संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में नौहझील की टीम ने ओवरऑल विजेता का खिताब जीता और उस्फार दूसरे स्थान पर रहा। गणेशरा स्थित स्व. मोहन पहलवान स्पोर्ट स्टेडियम में बुधवार को 70वीं जनपद स्तरीय माध्यमिक विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का समापन हो गया। तीन दिवसीय इस स्पर्धा में जिले के 50 माध्यमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। जिला विद्यालय निरीक्षक राघवेंद्र सिंह, जिला क्रीड़ा अधिकारी आजाद सिंह और विनय प्रताप सिंह ने विजेताओं को शील्ड व प्रमाणपत्र दिए। राघवेंद्र सिंह ने कहा कि शिक्षा के साथ खेलकूद भी जीवन में बेहद जरूरी हैं। उन्होंने जोर दिया कि खेलों से शारीरिक फिटनेस बनी रहती है और स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।