Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Mathura News
›
A surge of devotion at Giriraj Dham on the occasion of Govardhan Puja; pilgrims arrive from across the country and abroad.
{"_id":"6af2c68b992308883f000bf8","slug":"video-a-surge-of-devotion-at-giriraj-dham-on-the-occasion-of-govardhan-puja-pilgrims-arrive-from-across-the-country-and-abroad-2026-11-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: गोवर्धन पूजा पर गिरिराज धाम में उमड़ रहा आस्था का सैलाब, देश-विदेश से पहुंच रहे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: गोवर्धन पूजा पर गिरिराज धाम में उमड़ रहा आस्था का सैलाब, देश-विदेश से पहुंच रहे श्रद्धालु
गोवर्धन। धर्मनगरी गोवर्धन में गोवर्धन पूजा का पर्व श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाया जा रहा है। इस पावन अवसर पर गिरिराज धाम में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। देश के कोने-कोने से ही नहीं, बल्कि विदेशों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु गोवर्धन पहुंच रहे हैं और भगवान श्रीकृष्ण की लीलास्थली में गिरिराज महाराज के दर्शन कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर रहे हैं। विदेशी भक्त सिर पर प्रसाद की टोकरियों को लेकर गिरिराज प्रभु को भोग अर्पित करने आ रहे हैं। गोवर्धन पूजा को लेकर पूरे गिरिराज धाम में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है। श्रद्धालु गिरिराज महाराज के समक्ष पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना कर रहे हैं। वहीं बड़ी संख्या में भक्त गिरिराज पर्वत की परिक्रमा कर पुण्य लाभ अर्जित कर रहे हैं। मंदिरों और प्रमुख धार्मिक स्थलों पर लगातार श्रद्धालुओं का आवागमन बना हुआ है। गिरिराज महाराज के जयकारों से समूचा धाम गुंजायमान हो रहा है। गोवर्धन पूजा के अवसर पर उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़ ब्रज की धार्मिक और आध्यात्मिक महिमा को दर्शा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।