{"_id":"6ad25de0c59bc79b670d4697","slug":"video-lord-shri-ram-set-off-for-the-forest-on-foot-devotees-strewn-flowers-in-his-path-2026-10-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: पैदल वन को चले भगवान श्रीराम, श्रद्धालुओं ने बिछाए फूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: पैदल वन को चले भगवान श्रीराम, श्रद्धालुओं ने बिछाए फूल
मैनपुरी में श्री रामलीला कमेटी के तत्वावधान में शुक्रवार की देर शाम भगवान श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण जी के स्वरूपों की पदयात्रा निकाली गई। श्रद्धालु ने जगह-जगह भगवान के स्वरूपों की आरती उतारकर पुष्प वर्षा की गई। जय श्रीराम के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। पदयात्रा मोहल्ला गाड़ीवान स्थित प्राचीन श्री भीमसेन जी महाराज मंदिर से शुरू हुई। आचार्य पंडित शील नामाचार्य और पुजारी साहिब लाल तिवारी ने भगवान के स्वरूपों का पूजन कराया। इसके बाद कमेटी के अध्यक्ष महेश चंद्र अग्निहोत्री, वरिष्ठ उपाध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया, मंत्री सुरेश चंद्र बंसल बीनू, कोषाध्यक्ष अशोक गुप्ता पप्पू और नरेंद्र राठौर ने आरती उतारी।
पदयात्रा मुकुट बिहारी मार्ग, करहल रोड, बड़ा चौराहा, सदर बाजार, सिटी पोस्ट ऑफिस, लेनगंज, घंटाघर चौक और रायजादा रोड होते हुए मोहल्ला कटरा पहुंचकर संपन्न हुई। मार्ग में श्रद्धालुओं ने भगवान के स्वरूपों की आरती उतारी और पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। पदयात्रा के दौरान नगर में भक्ति का माहौल रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।