{"_id":"6a8ee8f1daadf0300004f618","slug":"video-eid-milad-un-nabi-procession-taken-out-in-bewar-in-mainpuri-2026-08-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: मैनपुरी के बेवर में निकाला ईद मिलादुन्नबी का जुलूस, सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: मैनपुरी के बेवर में निकाला ईद मिलादुन्नबी का जुलूस, सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम
मैनपुरी के बेवर कस्बा में ईद मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर पारंपरिक जुलूस-ए-मोहम्मदी अकीदत और उत्साह के साथ निकाला गया। जुलूस कस्बे के प्रमुख हिस्सों से शुरू होकर जीटी रोड मार्ग और इटावा रोड मार्ग से गुजरा। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए। रास्ते में जगह-जगह जुलूस का स्वागत किया गया। सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए थाना पुलिस पूरी तरह सतर्क नजर आई। पुलिस बल जुलूस के आगे और पीछे मुस्तैद रहा। प्रमुख चौराहों और मार्गों पर यातायात को सुचारू रखने के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए, जिससे राहगीरों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। इस मौके पर कमेटी अध्यक्ष सोनू अल्वी, हाजी इदरीस अली, हाजी अख्तर, हाजी शमशाद अली, शमशाद मेंबर, राजू भाई, ईशाक आढ़तिया, तुल्लन खां, भूरे, इमरान भाई आदि माैजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।