{"_id":"6a8fdc785b92febdeb0e19e3","slug":"staff-nurse-murdered-in-shikohabad-on-rakshabandhan-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"खौफनाक: रक्षाबंधन पर घर आई नर्स, युवक के घर पर रुकी थी, ऑटो में मिली लाश; क्या दुष्कर्म के बाद हुई हत्या?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खौफनाक: रक्षाबंधन पर घर आई नर्स, युवक के घर पर रुकी थी, ऑटो में मिली लाश; क्या दुष्कर्म के बाद हुई हत्या?
Thu, 27 Aug 2026 12:13 PM IST
Dhirendra Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: Dhirendra Singh
Updated Thu, 27 Aug 2026 12:13 PM IST
सार
फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में रक्षाबंधन मनाने गुड़गांव से आई स्टाफ नर्स की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक कुछ युवक उसे गंभीर हालत में ऑटो से ले जा रहे थे, लेकिन पीआरवी के पीछा करने पर आरोपी उसे छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन
ऑटो
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिरोजाबाद में रक्षाबंधन पर गुड़गांव से शिकोहाबाद आई स्टाफ नर्स की हत्या कर दी गई। मामले में मृतका के पिता ने मुकदमा दर्ज कराया है।
थाना नसीरपुर क्षेत्र की एक युवती गुड़गांव में किसी अस्पताल में स्टाफ नर्स का काम करती थी। वह रक्षाबंधन मनाने के लिए 26 अगस्त को रात आठ बजे करीब शिकोहाबाद आई थी। रात होने के कारण युवती ने अपने पिता को बताया कि देरी होने की वजह से वो विजेंद्र कॉलोनी निवासी राहुल के घर पर रुक गई है। सुबह घर आएगी।
पिता ने पुलिस को बताया कि सुबह चार बजे करीब उनकी बेटी की मौत होने की जानकारी मिली। वहीं पुलिस का कहना है कि कुछ युवक एक ऑटो में युवती को गंभीर हालत में प्रतापपुरा की ओर ले जा रहे थे। शक होने पर पीआरवी ने ऑटो का पीछा किया। आरोपी युवती को ऑटो में छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है।