Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Caught between two relationships, Gulshan found both paths blocked; the truth came to light when one of his lovers climbed a water tank—and even his bride left him.

VIDEO: दो कश्तियों में सवार गुलशन की दोनों राहें बंद, प्रेमिका टंकी पर चढ़ी तो खुला राज; दुल्हन भी छोड़ गई साथ

Thu, 26 Nov 2026 09:24 AM IST
Pankaj Jain पंकज जैन
Updated Thu, 26 Nov 2026 09:24 AM IST
Caught between two relationships, Gulshan found both paths blocked; the truth came to light when one of his lovers climbed a water tank—and even his bride left him.
मैनपुरी। कहते हैं कि एक समय में दो कश्तियों में सवार होने वाले का डूबना तय है। कुछ ऐसा ही मामला थाना दन्नाहार क्षेत्र के गांव कंजाहर के गुलशन के साथ सामने आया है। प्रेमिका से शादी का वादा और दूसरी युवती से विवाह करना गुलशन को भारी पड़ गया। प्रेमिका पानी की टंकी पर चढ़ गई तो उसकी पोल खुल गई। नतीजा यह हुआ कि न प्रेमिका साथ रही और न ही नई नवेली दुल्हन। आखिर में गुलशन के हिस्से में सिर्फ पुलिस की कार्रवाई और हवालात आई। दरअसल, थाना दन्नाहार क्षेत्र के गांव कंजाहर निवासी गुलशन की मुलाकात वर्ष 2023 में कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली एक युवती से हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और प्रेम संबंध हो गए। आरोप है कि गुलशन ने युवती को शादी का भरोसा देकर उसका शारीरिक शोषण किया। इस दौरान युवती ने कई बार उसे आर्थिक मदद भी दी। गुलशन लगातार शादी का आश्वासन देता रहा और युवती उसके भरोसे में रही। बीते सोमवार को युवती ने सोशल मीडिया पर गुलशन की शादी से जुड़ी स्टोरी देखी तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। उसे पता चला कि गुलशन ने दूसरी युवती से शादी कर ली है। इससे आहत होकर वह सोमवार सुबह घिरोर थाना क्षेत्र के नगला पछा स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गई और गुलशन के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगी। युवती के टंकी पर चढ़ने की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और काफी देर तक युवती को नीचे उतारने का प्रयास करती रही, लेकिन वह अपनी मांग पर अड़ी रही। आखिरकार पुलिस ने दूल्हा बने गुलशन को उसकी विदाई के बाद मौके पर बुलाया। गुलशन ने फोन पर युवती से बातचीत की, जिसके बाद वह टंकी से नीचे उतर आई। इसके बाद पुलिस दोनों को थाना घिरोर ले गई, जहां मामले को समझाने और सुलझाने का प्रयास किया गया। हालांकि, बात नहीं बनी और सोमवार रात युवती की तहरीर पर गुलशन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई। उधर, जब गुलशन की नई नवेली दुल्हन के परिजनों को पूरे मामले की जानकारी हुई तो वे अपनी बेटी को लेकर चले गए। इस तरह दो रिश्तों के बीच उलझे गुलशन के हाथों से दोनों ही रिश्ते निकल गए। जिस शादी के लिए उसने प्रेमिका को धोखे में रखा, वही शादी उसके लिए मुसीबत बन गई। अब प्रेमिका भी साथ नहीं और दुल्हन भी चली गई। बची तो सिर्फ पुलिस की कार्रवाई और हवालात।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

किसान दिवस पर किसानों ने उठाईं समस्याएं;video

26 Nov 2026

लाइसेंसी दुकानों से खरीदकर जमा की 11 लाख की शराब, बिहार भेजने की थी तैयारी; VIDEO

26 Nov 2026

टांडाकला-कैथी के बीच पीपा पुल शुरू, वाराणसी जाना हुआ आसान; VIDEO

26 Nov 2026

हापुड़ में 1.70 लाख नए मतदाता जुड़ेंगे

25 Nov 2026

केयरटेकर ने रची बुजुर्ग महिला के घर लूट की साजिश, भाई-बहन समेत तीन गिरफ्तार

25 Nov 2026
विज्ञापन

फरीदाबाद में वैक्यूम आधारित मशीनों से साफ होगा कूड़ा

25 Nov 2026

फरीदाबाद शहर में लगातार बढ़ रहा है प्रदूषण

25 Nov 2026
विज्ञापन

कानपुर: वार्ड 110 के पार्षद और पूर्व पार्षद पर बीच सड़क में मारपीट

25 Nov 2026

देवास: नकली तमंचा और तलवार दिखाकर दहशत फैलाने वाले तीन गिरफ्तार, पुलिस ने घटनास्थल पर ही निकाला जुलूस

25 Nov 2026

हांसी में जींद रोड पर भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

25 Nov 2026

रिश्तों का खूनी संघर्ष: सीहोर में दिनदहाड़े लईक की चाकू मारकर हत्या, रिश्तेदारों पर घेरकर हमले का आरोप

25 Nov 2026

उत्तर प्रदेश: लखनऊ विश्वविद्यालय के 106वें स्थापना दिवस पर नौ पूर्व छात्र सम्मानित, साझा कीं पुरानी यादें

25 Nov 2026

कानपुर: 50 फीसदी गवाही वीसी से कराने की बन रही योजना, अभियोजन निदेशक ने अधिकारियों संग की समीक्षा बैठक

25 Nov 2026

केशव प्रसाद मौर्य बोले- भाजपा कार्यकर्ता गलत पैरवी नहीं करते, उनकी बात अनसुनी न करें अधिकारी, VIDEO

25 Nov 2026

लकड़ी का बैरियर उठाकर ट्रेलर को कराया पार, वीडियो वायरल

25 Nov 2026

दूसरे दिन मेले में उमड़ी भीड़, दुकानदारों के चेहरे खिले; VIDEO

25 Nov 2026

Video: जनजातीय उत्सव में मालदीव के कलाकारों ने दी रंगारंग प्रस्तुति

25 Nov 2026

कानपुर: अधिवक्ताओं ने रखा सामूहिक अवकाश, अब दिल्ली में प्रदर्शन की तैयारी

25 Nov 2026

कानपुर: संविधान संकल्प सम्मेलन का आयोजन, अधिवक्ताओं ने संविधान रक्षा की ली शपथ

25 Nov 2026

हरियाणा की बालिकाओं की अंडर 14 टीम ने गुजरात को हराकर दूसरे दौर में बनाई जगह

25 Nov 2026

नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में फरीदाबाद की सिया ने जीता स्वर्ण पदक

25 Nov 2026

कर्णप्रयाग: संकरी सड़क, सवारियां उतारने में चालक मस्त, लोग जाम से त्रस्त

25 Nov 2026

गुना: डॉक्टर के अचानक बेहोश होने से बेकाबू हुई कार ने अस्पताल में मचाया कहर, छह घायल, तीन नाजुक

25 Nov 2026

कानपुर: लाइक के लिए पिल्ले को काटने का किया नाटक, युवक गिरफ्तार

25 Nov 2026

जौनपुर तबादले पर सीओ हर्ष पांडेय को दी गई भावभीनी विदाई; VIDEO

25 Nov 2026

नहीं आते सफाईकर्मी, स्कूल परिसर से शौचालय तक गंदगी का अंबार; VIDEO

25 Nov 2026

फरीदाबाद में विज्ञान के पेपर के बाद खुश नजर आए छात्र

25 Nov 2026

राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग की सदस्य ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

25 Nov 2026

महावीर चौक पर जाम से मिलेगी राहत, ऑटो चालकों के लिए बनेगा स्टैंड

25 Nov 2026

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय दादरी में अपराजिता कार्यक्रम

25 Nov 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed