{"_id":"6aa021045c93b76aca0a2ab6","slug":"video-mahoba-sis-wife-dies-under-suspicious-circumstances-in-laws-accused-of-poisoning-her-2026-09-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"महोबा: एसआई की पत्नी की संदिग्ध हालात में मौत, ससुरालीजनों पर जहर खिलाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महोबा: एसआई की पत्नी की संदिग्ध हालात में मौत, ससुरालीजनों पर जहर खिलाने का आरोप
थाना अजनर के टिकरिया गांव में एसआई की पत्नी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतका के भाई ने ससुरालीजनों पर जहर खिलाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। मृतका का पति जनपद इटावा में एसआई के पद पर तैनात है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस घटना के कारणों की जांच में जुट गई है।
जनपद फतेहपुर के मलिकपुर गांव निवासी योगेंद्र राजपूत ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसने अपनी बेटी संगीता (25) की शादी थाना अजनर के टिकरिया निवासी अनोज राजपूत के साथ नौ जुलाई 2024 को की थी। शादी के साथ दस लाख रुपये नकद, एक प्लाट, आभूषण व दहेज का सामान दिया था। शादी के बाद से ससुराल वाले दहेज में स्कॉर्पियो कार की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर संगीता को प्रताड़ित करने लगे। कई बार मारपीट की गई। यह बात उसकी बेटी ने फोन कर पिता को बताई। सात सितंबर को बेटी ने एक बार फिर फोन कर बताया कि ससुरालीजन उसे जान से मारना चाहते हैं। उसकी मारपीट की जा रही है। इसके बाद फोन कट गया। जब वह रात नौ बजे बेटी के घर पहुंचे तो वहां कोई नहीं था। पता चला कि ससुराल वाले संगीता को छतरपुर ले गए हैं। जब वह छतरपुर पहुंचे तो संगीता मृत अवस्था में मिली। मृतका के पिता और भाई धर्मेंद्र ने आरोप लगाया कि ससुरालीजनों ने ही उसकी बेटी की जहर खिलाकर हत्या की। उधर, थानाध्यक्ष विनोद कुमार का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारण स्पष्ट हो सकेंगे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट व तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जााएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।