{"_id":"6aaae73ac46c15831e089ece","slug":"two-people-including-a-young-man-took-their-own-lives-by-consuming-poison-mahoba-news-c-225-1-sknp1045-128847-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: युवक समेत दो ने जहर खाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: युवक समेत दो ने जहर खाकर दी जान
विज्ञापन
फोटो 16 एमएएचपी 05 परिचय-पुष्पा देवी (फाइल फोटो)। स्रोत: परिजन
महोबा/खरेला। अलग-अलग स्थानों पर मंगलवार की रात युवक समेत दो लोगों ने जहर खाकर जान दे दी। घटना से परिजन रो-रोकर बेहाल है। पुलिस आत्महत्याओं के कारणों की जांच कर रही है।
कस्बा खरेला के मोहल्ला स्वामीदास निवासी मातादीन कुशवाहा खेती-किसानी करके परिवार का भरण-पोषण करता है। उसने कुछ भूमि बलकट पर ले रखी है। मातादीन का बेटा जागेश्वर (18) भी उसके साथ खेती-किसानी में हाथ बंटाता था। देर रात जागेश्वर ने खेत पर जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन को जानकारी दी। अचेत अवस्था में परिजन उसे जिला अस्पताल लाए जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मातादीन बेटे के आत्महत्या करने की वजह नहीं बता सका। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से जानकारी लेते हुए घटना की जांच शुरू कर दी है।
दूसरी घटना में कस्बा कबरई निवासी राजेश प्रजापति ट्रक चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता है। घर पर पत्नी पुष्पा देवी (32) और दो बेटे जीतेंद्र व विवेक हैं। रात करीब आठ बजे परिजन घर पर थे। तभी किसी बात से नाराज होकर पुष्पा ने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां से डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। राजेश ने बताया कि घर पर किसी तरह का कोई वाद-विवाद नहीं हुआ। पत्नी मानसिक रूप से परेशान रहती थी। थानाध्यक्ष कबरई संतोष कुमार सिंह का कहना है कि आत्महत्या के कारणों की जांच कराई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण स्पष्ट हो सकेंगे।