{"_id":"69a995a825b49a54b005303d","slug":"video-a-unique-tradition-women-hurled-sticks-men-defended-2026-03-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"अनूठी परंपरा: महिलाओं ने बरसाईं लाठियां तो पुरुषों ने किया बचाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनूठी परंपरा: महिलाओं ने बरसाईं लाठियां तो पुरुषों ने किया बचाव
हवा में उड़ते अबीर-गुलाल के साथ ढोलक व नगाड़ों की गूंज के बीच पुरुषों पर लाठियां बरसाती महिलाओं में होली के दिन अलग ही उत्साह देखने को मिला। मौका था ब्लॉक पनवाड़ी की ग्राम पंचायत नकरा में बरसाने की तर्ज पर आयोजित लट्ठा मार होली का। नकरा गांव में यह अनोखी परंपरा आज भी कायम है। महिलाओं ने जब पुरुषों पर लाठियां बरसाई तो पुरुष ढाल के साथ खुद के बचाव का प्रयास करते नजर आए। इस दौरान फाग गीतों की धूम रही। प्रेम व मनोरंजन के साथ होली का पर्व मनाया गया।
रंग और उमंग के पर्व होली को लेकर नकरा गांव के लोगों में अलग ही उत्साह दिखाई दिया। नकरा गांव में होली पर्व मनाए जाने को लेकर लोगों में उत्सुकता दिखी। यहां अनूठे तरीके से होली का पर्व मनाए जाने की परंपरा है। नकरा गांव में वर्षों से चली आ रही परंपरा के अनुसार मथुरा-वृंदावन के नंद गांव बरसाने की तर्ज पर भाई दूज के दिन होली का त्योहार मनाया जाता है। इस दौरान महिलाएं नारी शक्ति का अहसास कराते हुए लट्ठमार होली खेलती नजर आईं तो पुरुष भी हाथों में लाठी लेकर महिलाओं से बचाव करते रहे। पूरे दिन अबीर-गुलाल उड़ता रहा। इस दौरान ग्रामीण भी इस अनूठी होली का आनंद लेते नजर आए। नकरा गांव में होली को लेकर एक सप्ताह पहले से ही तैयारी शुरू हो गई थीं। इस अनूठी परंपरा को देखने के लिए आसपास के गांवों के ग्रामीण भी बड़ी संख्या में जुटे। नकरा गांव की महिला विमला, हरकुंवर, अनुराधा आदि ने बताया कि लट्ठमार होली यहां की पुरानी परंपरा है। इस साल भी पूरे उत्साह के साथ होली का पर्व मनाया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।