फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Devotees performed *Jalabhishek* and bowed their heads in reverence at Shiva temples.

Mahoba News: शिवालयों में भक्तों ने जलाभिषेक कर टेका माथा

Tue, 25 Aug 2026 12:31 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Devotees performed *Jalabhishek* and bowed their heads in reverence at Shiva temples.
फोटो 24 एमएएचपी 01 परिचय-प्राचीन बलखंडेश्वर मंदिर में भगवान शिव का दूध, जल, शहद आदि से अभिषेक करते भक्त। संवाद
विज्ञापन

फोटो 24 एमएएचपी 02 परिचय-रामकथा मार्ग स्थित द्वादश ज्योतिर्लिंग मंदिर में पूजा-अर्चना करतीं महिलाएं। संवाद
फोटो 24 एमएएचपी 03 परिचय-मंदिर में आयोजित अनुष्ठान में पार्थिव शिवलिंग बनाते भक्त। संवाद
-सावन के अंतिम सोमवार को घरों व मंदिरों में कराए गए विशेष धार्मिक अनुष्ठान
संवाद न्यूज एजेंसी
महोबा। सावन के अंतिम सोमवार को शिव मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ जुटी। शिवालय बम-बम भोले और हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजते रहे। भक्तों ने भगवान शिव का जल, दूध और शहद से अभिषेक कर माथा टेका। पूरे दिन घरों व मंदिरों में धार्मिक अनुष्ठान चलते रहे।
शहर के प्राचीन बलखंडेश्वर मंदिर, बड़ी चंद्रिका स्थित विशाल शिव मंदिर, शिवतांडव मंदिर, रामकथा मार्ग स्थित द्वादश ज्योतिर्लिंग मंदिर, रामकुंड स्थित उमंगेश्वर मंदिर समेत प्रमुख शिवालयों में भक्त सुबह से ही पहुंचने लगे थे। भक्तों ने भगवान शिव की बेलपत्र, धतूरा, फूल से पूजा-अर्चना की। उमंगेश्वर मंदिर में महिलाओं ने रामकुंड से जल लाकर भगवान भोलेनाथ का अभिषेक किया। मंगलगीत गाते हुए भगवान शिव के जयकारे लगाए।
विज्ञापन

द्वादश ज्योतिर्लिंग मंदिर में पार्थिव शिवलिंग बनाने के लिए महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। यहां विशेष अनुष्ठान कराया गया। प्रमुख मंदिरों में 200 मीटर पहले पार्किंग की व्यवस्था की गई। रिमझिम बारिश के बीच भक्तों का शिव मंदिरों में आना-जाना पूरे दिन चलता रहा। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed