फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Women will be able to travel for free on buses for three days during Raksha Bandhan.

Mahoba News: रक्षाबंधन पर बसों में तीन दिन फ्री यात्रा कर सकेंगी महिलाएं

Tue, 25 Aug 2026 12:28 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Women will be able to travel for free on buses for three days during Raksha Bandhan.
फोटो 24 एमएएचपी 06 परिचय-रोडवेज परिसर में खड़ी महोबा डिपो की बसें। संवाद
विज्ञापन

-27 की सुबह से 29 अगस्त की रात 12 बजे तक मिलेगी सुविधा
-2025 में 84,599 महिलाओं व सहयात्रियों ने की थी निशुल्क यात्रा
संवाद न्यूज एजेंसी
महोबा। रक्षाबंधन पर्व पर वर्ष 2025 की तरह इस बार भी महिलाएं तीन दिन तक परिवहन निगम की बसों में निशुल्क यात्रा कर सकेंगी। इसको लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिए हैं। निर्देश मिलने के बाद महोबा डिपो ने विभिन्न रूटों पर बसों के चलाने की कार्ययोजना बनाई है।
रक्षाबंधन का पर्व 28 अगस्त को मनाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने पर्व को देखते हुए महिलाओं को 27 की सुबह से 29 अगस्त की रात 12 बजे तक रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा की सौगात दी है। इस दौरान महिलाएं किसी भी रूट पर रोडवेज बस में निशुल्क यात्रा कर सकेंगी। महिलाएं एक दिन पहले अपने भाइयों के घर पहुंच सकेंगी और राखी बांधने के बाद वापस आ सकेंगी। महोबा डिपो के बेड़े में इस समय निगम की 122 और अनुबंधित 15 बसें शामिल हैं जो जनपद हमीरपुर, बांदा, झांसी, जालौन, बरेली, चित्रकूट, जालौन, बलिया, प्रयागराज, दिल्ली आदि रूटों पर फर्राटा भरती हैं।
विज्ञापन

डिपो प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि शासन के निर्देश पर कर्मचारियों, चालकों व परिचालकों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। सभी बसें फिट हालत में हैं। पूरी फ्लीट तैयार हैं। भीड़ को देखते हुए बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे। पिछले वर्ष 84,599 महिलाओं और सहयात्रियों ने निशुल्क यात्रा की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed