{"_id":"6acd8af07cdb477ebe0aa0e4","slug":"video-1399-farmers-to-receive-rs56-lakh-in-compensation-for-crops-destroyed-by-floods-2026-10-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"बाढ़ से बर्बाद फसल का 1399 किसानों को मिलेगा 56 लाख मुआवजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाढ़ से बर्बाद फसल का 1399 किसानों को मिलेगा 56 लाख मुआवजा
बाढ़ से फसल बर्बाद होने पर निचलौल तहसील क्षेत्र के पांच गांवों के 1399 किसानों को करीब 56 लाख रुपये का मुआवजा मिलेगा। राजस्व विभाग ने 275 हेक्टेयर फसल के नुकसान का आकलन किया है। सोमवार को तहसील सभागार में विधायक प्रेम सागर पटेल ने एसडीएम अवनीश त्रिपाठी की मौजूदगी में 25 किसानों को डेमो चेक देकर मुआवजा वितरण की शुरुआत की। सोहगीबरवा, शिकारपुर, भोथहा, लक्ष्मीपुर खुर्द और लक्ष्मीपुर कला के किसान मुआवजे के लिए चिह्नित किए गए हैं। एसडीएम ने बताया कि शेष पात्र किसानों के खातों में भी मुआवजे की राशि भेजी जाएगी। कार्यक्रम में तहसीलदार अमित कुमार सिंह सहित राजस्व विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।