{"_id":"6760176d3bdf616f2a0e4a94","slug":"the-area-echoed-with-the-chants-of-jai-shri-ram-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-138246-2024-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा क्षेत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा क्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Mon, 16 Dec 2024 05:35 PM IST
Link Copied
ठूठीबारी। राजाबारी गांव में विश्व शांति जन कल्याण की कामना को लेकर नौ दिवसीय श्रीश्री 1008 रुद्र महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। यज्ञाचार्य पंडित शुभम त्रिपाठी के नेतृत्व में कलश निकाली गई। इसमें 501 कन्याएं पीतांबर वस्त्र धारण किए सिर पर कलश लेकर जयकारा लगाते हुए चल रही थीं। मंगल गीत से पूरा कस्बा भक्तिमय हो गया। आगे-आगे अश्व (घोड़ा) इस यात्रा की शोभा बढ़ा रहे थे। वहीं डीजे की धुन पर बच्चे डांस करते जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। वेद मंत्रोच्चारण के बीच चंदन नदी से जल भर कर श्रद्धालु राजाबारी, ठूठीबारी, रमजिता, टडहवा व पजरफोरवा, करीब दर्जन भर गांव से होते हुए मंदिर परिसर में लाया गया। जहां वैदिक मंत्रों के साथ कलश की स्थापना की गई। इस दौरान कलश यात्रियों के लिए श्रद्धालुओं द्वारा हर तिराहे पर पेयजल व मिष्ठान की व्यवस्था थी। यज्ञ के संरक्षक ग्राम प्रधान ऋषिकेश यादव ने बताया कि 24 को पूर्णाहुति व 25 दिसंबर को भंडारे के साथ समापन होगा। इस अवसर पर यज्ञ के अध्यक्ष संतोष कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष अमित कुमार गुप्ता, अतेंद्र पटेल, जयराम गुप्ता, उदयभान, सुभाष तिवारी मौजूद रहे। संवाद
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।