{"_id":"6783e138e8cd7946440fa498","slug":"khichdi-mela-special-train-will-run-from-today-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-140435-2025-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: आज से चलेगी खिचड़ी मेला स्पेशल ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: आज से चलेगी खिचड़ी मेला स्पेशल ट्रेन
नौतनवा। मकर संक्रांति के मौके पर रेलवे प्रशासन ने गोरखनाथ खिचड़ी मेले में जाने के लिए यात्रियों की सुविधा के लिए मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन नौतनवा गोरखपुर रेलखंड पर किया है, जो 13 से 22 जनवरी तक चलेगी। रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार, गोरखनाथ मंदिर में खिचड़ी मेला में भीड़ के मद्देनजर यात्रियों के आवागमन की सुविधा के लिए नौतनवा से गोरखपुर तथा गोरखपुर से नौतनवा के लिए दो पैसेंजर ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। गोरखपुर में गोरखनाथ मंदिर में मकर संक्रांति के मौके पर श्रद्धालु खिचड़ी चढ़ाने जाते हैं। भारी संख्या में नेपाल के लोग भी खिचड़ी चढ़ाने जाते हैं। यात्रियों को आने-जाने में परेशानी न हो इसके लिए रेलवे प्रशासन ने दो स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया है, जो 13 जनवरी से 05016 मेला स्पेशल ट्रेन रात 8:50 बजे नौतनवा से गोरखपुर के लिए प्रस्थान करेगी, जो रात 12:15 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वहीं गोरखपुर से 05015 मेला स्पेशल ट्रेन 2:30 बजे नौतनवा के लिए प्रस्थान करेगी जो सुबह 5:15 बजे नौतनवा पहुंचेगी। इस ट्रेन का संचालन होने से खिचड़ी मेला में जाने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी। स्टेशन अधीक्षक जफरे आलम ने बताया कि खिचड़ी मेला के लिए दो स्पेशल ट्रेनें 13 से 22 जनवरी तक यात्रियों की सुविधा के लिए चलाई जाएंगी। संवाद
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।