{"_id":"676aca6cb57a44e1f5079a89","slug":"improvement-in-the-condition-of-children-burnt-by-fire-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-138950-2024-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: आग से झुलसे बच्चों की हालत में सुधार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: आग से झुलसे बच्चों की हालत में सुधार
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Wed, 25 Dec 2024 05:00 PM IST
Link Copied
महराजगंज। जिले के घुघली थाना क्षेत्र के पड़री खुर्द में सिलिंडर रिफिलिंग के दौरान रिसाव से लगी आग में झुलसी सात बच्चियों और महिला का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। गांव में घटना को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, घायलों की हालत में सुधार हो रहा। दो चिकित्सकों की एक टीम बनाई है, जो हर घंटे स्थिति की जांच कर रही है। घायलों की उम्र और स्थिति के आधार पर उनके उपचार में सभी सावधानियां बरती जा रही हैं। जिला अस्पताल के वरिष्ठ डॉ. महेश प्रजापति ने बताया कि गंभीर जलन में धीरे-धीरे कमी हो रही है। यहां किसी की हालत अभी गंभीर नहीं है। घायल ललिता ने बताया कि जलन से अभी कुछ खास राहत नहीं मिल रही है। क्रीम लगाने पर थोड़ा बहुत राहत मिल रहा है। पीड़ितों का हाल जाने केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी और सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया जिला अस्पताल में पहुंचे। जहां पर केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री ने जिला अस्पताल प्रशासन को निर्देश दिया कि इलाज में सभी प्रकार की बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाए। सीएमएस डॉ. एपी भार्गव ने बताया कि भर्ती सभी घायलों का दो डाॅक्टरों की निगरानी में इलाज हो रहा है। घायलों की स्थिति ठीक है। जल्द ही सेहत में सुधार होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।