{"_id":"68f79fd03d90299cd7006531","slug":"video-video-bundeli-folk-dancethe-amazing-sound-of-sticks-along-with-peacock-feathers-will-thrill-you-2025-10-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: बुंदेली लोक नृत्य...मोर पंख के साथ लाठियों की गजब चटकार रोमांच भर देगा यह नाच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: बुंदेली लोक नृत्य...मोर पंख के साथ लाठियों की गजब चटकार रोमांच भर देगा यह नाच
बांसी में मंगलवार को मौनी परमा पर सुबह से शाम तक मौनियों की टौलियों ने गांव-गांव जाकर बुन्देली गायन पर मौनी नृत्य प्रस्तुत किया। मौनी नृत्य बुन्देलखण्ड का लोक नृत्य है, यह दीपावली के दूसरे दिन मौनी परमा पर मौनियों द्वारा किया जाता है। इसमें मौनियां एक ही रंग के परम्परागत वस्त्र पहनकर, हाथों डढ़ा यानि लकड़ी के छोटे छोटे डंडा, सिर पर मोर पंख, पैरों में घंघरु, मस्तक पर तिलक लगाकर श्रंगार किये हुए अपने को श्री कृष्ण का सखा मानकर सुबह से टौलियों में निकलते हैं। मौनी पूरे दिन मौन व्रत रखकर गांव गांव नृत्य करते हैं इसलिए इसे मौनी परमा भी कहा जाता हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।