{"_id":"68ff93059dddc266110246b4","slug":"video-lalitpur-worshiped-with-chhath-songs-and-offered-arghya-to-lord-sun-2025-10-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"ललितपुर: छठ गीतों के साथ पूजन कर सूर्य भगवान को दिया अर्घ्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ललितपुर: छठ गीतों के साथ पूजन कर सूर्य भगवान को दिया अर्घ्य
छठ पर्व के तीसरे दिन सोमवार को बड़ी संख्याओं में महिलाओं ने फल, गन्ना, ठेकुआ आदि को दउरा में सजाकर शहर के सुम्मेरा तालाब व अन्य स्थानों पर नदियों के घाटों पर विधि विधान से छठ पूजन किया। सुम्मेरा तालाब के घाटों पर शाम को सूप में फल सजाकर पहुंचे, जहां महिलाओं ने घाटों पर आटै का चौक बनाकर और फूल अर्पित कर फलों को रखकर पूजन किया। वहीं, पास में ही गन्ने का मंडप सजाया और सूप केले, सेव, मुसम्मी, पपीता, घर के बने पकवानों को सजाया और यहां दीप, अगरबत्ती जलाकर तालाब की डूबते भगवान सूर्य की आरती करते हुए अर्घ्य दिया। इसके बाद भगवान को हाथ जोड़कर मनोकामनाएं मांगी। इस दौरान तालाब के घाटों पर पूजा स्थल के पास छठ गीत भी सुनाई दे रहे थे।
छठ पर्व के तीसरे दिन जनपद में रहने वाले पूर्वांचल के कर्मचारियों व कामगारों ने सोमवार को श्रद्धा व उत्साह के साथ अस्त होते सूर्य को अर्घ्य दिया और छठी माई से सुख समृद्धि की कामनाएं कीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।