{"_id":"6ac8ef2396d39a68e2073319","slug":"video-sikh-community-outraged-over-the-burning-of-pages-of-a-religious-scripture-2026-10-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"लखीमपुर खीरी: धार्मिक ग्रंथ के पन्ने जलाने पर भड़का सिख समाज, कलक्ट्रेट गेट पर दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखीमपुर खीरी: धार्मिक ग्रंथ के पन्ने जलाने पर भड़का सिख समाज, कलक्ट्रेट गेट पर दिया धरना
लखीमपुर खीरी में गुरुद्वारा निर्मल आश्रम में धार्मिक ग्रंथ के पन्ने फाड़कर जलाने के मामले में शुक्रवार को सिख समाज का आक्रोश फूट पड़ा। बड़ी संख्या में सिख समाज के लोग कलक्ट्रेट गेट पर पहुंच गए और धरने पर बैठकर विरोध जताया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की मांग की। सूचना पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। एसडीएम ने प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे अपनी मांगों पर अड़े रहे। प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट कहा कि जब तक आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज नहीं किया जाता और निर्मल आश्रम से महंत को हटाकर उसकी पूरी जिम्मेदारी गुरु सिंह सभा को नहीं सौंपी जाती, तब तक उनका धरना जारी रहेगा। बाद में प्रशासन के आश्वासन के बाद लोगों ने धरना समाप्त कर दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।