{"_id":"6ac9383598de6dd964078277","slug":"players-ran-barefoot-stones-and-glass-were-scattered-on-the-track-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-187109-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: नंगे पैर दौड़ने उतरे खिलाड़ी, ट्रैक पर बिखरे थे पत्थर और कांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: नंगे पैर दौड़ने उतरे खिलाड़ी, ट्रैक पर बिखरे थे पत्थर और कांच
Sat, 10 Oct 2026 12:23 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sat, 10 Oct 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
रनिंग ट्रैक पर नंगे पैर दौड़ती प्रतिभागी छात्राएं। संवाद
ओयल। युवराज दत्त इंटर कॉलेज में आयोजित 75वीं जनपदीय माध्यमिक विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में खिलाड़ियों की सुरक्षा पर सवाल उठे हैं।
सात अक्तूबर से शुरू हुई तीन दिवसीय प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को पथरीले ट्रैक पर नंगे पैर दौड़ना पड़ा। ट्रैक पर कई जगह पत्थर और कांच के टुकड़े पड़े थे। ये कैमरे में भी कैद हुए। आरोप है कि आयोजकों और मौजूद शिक्षकों ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। पास में शिक्षक-शिक्षिकाएं कुर्सियों पर बैठे रहे। ट्रैक की स्थिति से नंगे पैर दौड़ रहे खिलाड़ियों के चोटिल होने का खतरा था।
शुक्रवार को प्रतियोगिता पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न हुई। मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा ने खिलाड़ियों को पुरस्कार दिए। उन्होंने कहा कि जीत-हार खेल का हिस्सा है। असल बात प्रतिभाग करना और पूरी ताकत से जीतने की कोशिश करना है।
जनपदीय क्रीड़ा सचिव रामकिशोर सैनी ने तीन दिन के कार्यक्रमों का कार्यवृत्त प्रस्तुत किया। जगदीश प्रसाद वर्मा ने आयोजन में सहयोग के लिए सभी का आभार जताया।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- --
गोला के बालक, लखीमपुर की बालिकाएं ओवरऑल चैंपियन
खिलाड़ियों को मिले अंकों के आधार पर बालक वर्ग की ओवरऑल चैंपियनशिप गोला गोकर्णनाथ तहसील और बालिका वर्ग की लखीमपुर तहसील को मिली। व्यक्तिगत ओवरऑल चैंपियनशिप सीनियर बालक वर्ग में निघासन के विनय कुमार और बालिका वर्ग में लखीमपुर की प्रतिष्ठा यादव ने जीती। जूनियर बालक वर्ग में गोला के अभय वर्मा और बालिका वर्ग में गोला की शिफा व लखीमपुर की अंबिका चैंपियन रहीं।
प्रथम और द्वितीय स्थान पाने वाले खिलाड़ी 15 से 17 अक्टूबर तक सीतापुर में होने वाली मंडलीय खेल रैली में जनपद लखीमपुर का प्रतिनिधित्व करेंगे।
-- -- -- -- -- --
धावकों को नंगे पैर ही दौड़ने का अभ्यास है। ट्रैक की साफ-सफाई कराई गई थी। खुला मैदान है। दर्शकों के आने पर उनके पैरों से ट्रैक पर कुछ गिट्टी आ गई होंगी।
-जेपी वर्मा, प्रधानाचार्य व कार्यक्रम संयोजक, युवराज दत्त इंटर कॉलेज, ओयल