फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The goal is to win, do not give importance to personal matters: Dr. Pradeep

लक्ष्य जीत का है, व्यक्तिगत बातों को न दें महत्व : डॉ. प्रदीप

Sat, 10 Oct 2026 12:22 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sat, 10 Oct 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
The goal is to win, do not give importance to personal matters: Dr. Pradeep
जिला कार्य समिति की बैठक में मौजूद पदा​धिकारी। संवाद
लखीमपुर खीरी। शहर के शिव शक्ति हॉल में शुक्रवार को भाजपा की जिला कार्यसमिति की बैठक हुई। मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद, भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री एवं प्रदेश प्रभारी डॉ. प्रदीप वर्मा ने कार्यकर्ताओं से 2027 के विधानसभा चुनाव में जीत का लक्ष्य लेकर तैयारी में जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पार्टी की रीति-नीति के अनुरूप काम करें और व्यक्तिगत बातों को महत्व देने के बजाय भाजपा की जीत को प्राथमिकता दें।
विज्ञापन

महाभारत का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि पांडवों के पास जीत का लक्ष्य और जज्बा था, जबकि कौरव युद्ध के लिए लड़ रहे थे। इसी तरह भाजपा कार्यकर्ताओं को भी स्पष्ट लक्ष्य के साथ चुनावी मैदान में उतरना होगा। उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार के कामकाज का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रदेश में निवेश बढ़ने से विकास की गति तेज हुई है और कानून-व्यवस्था में सुधार आया है।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने विश्वास जताया कि पार्टी 2027 के विधानसभा चुनाव में अपना पिछला रिकॉर्ड कायम रखेगी। जिला प्रभारी एवं विधान परिषद सदस्य विजय बहादुर पाठक ने कहा कि जिले के दौरे के दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं की चुनावी तैयारियों का जायजा लिया है। उन्होंने भरोसा जताया कि कार्यकर्ता आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत के लिए पूरा प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में जिला महामंत्री अनुराग मिश्रा ने राजनीतिक प्रस्ताव प्रस्तुत किया। पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने इसका समर्थन किया। कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष संजय मिश्रा ने किया।

इस दौरान पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा, पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा, क्षेत्रीय मंत्री गौरव भाटिया, विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह, योगेश वर्मा, शशांक पटेल, सौरभ सिंह, अमन गिरि और विनोद शंकर अवस्थी समेत पार्टी के पदाधिकारी और जिला कार्यसमिति के सदस्य मौजूद रहे।

जिला कार्य समिति की बैठक में मौजूद पदाधिकारी। संवाद

जिला कार्य समिति की बैठक में मौजूद पदाधिकारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed