{"_id":"6af958c09c5321e83c0c4654","slug":"video-kavi-sammelan-organized-in-lakhimpur-2026-11-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"लखीमपुर खीरी: कवि सम्मेलन में कवियों ने अपनी रचनाओं ने बांधा समां, तालियों से गूंजता रहा पंडाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखीमपुर खीरी: कवि सम्मेलन में कवियों ने अपनी रचनाओं ने बांधा समां, तालियों से गूंजता रहा पंडाल
Mukesh Kumar
Updated Sun, 15 Nov 2026 12:31 PM IST
Link Copied
लखीमपुर खीरी के रकेहटी कस्बा स्थित एक बरातघर में शनिवार रात में आयोजित अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में नामचीन कवियों ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं को देर रात तक बांधे रखा। किसी ने राष्ट्रभक्ति का जज्बा जगाया तो किसी ने नारी सम्मान, सामाजिक सरोकार और राजनीतिक व्यवस्था पर व्यंग्य के माध्यम से खूब तालियां बटोरीं। कानपुर से आईं कवयित्री अंकिता शुक्ला ने मां वंदना से काव्य पाठ की शुरुआत की। उन्होंने बेटियों के प्रति समाज की सोच और कन्या भ्रूण हत्या पर सवाल उठाते हुए अपनी रचना सुनाई। उनकी प्रस्तुति ने पंडाल में मौजूद महिलाओं को भावुक कर दिया। मेरठ के कवि सौरभ जैन सुमन ने राष्ट्रभक्ति पर कविताएं सुनाईं। गाजियाबाद की कवयित्री डॉ. शिखा दीप्ति दीक्षित ने प्रेम और रिश्तों की संवेदनाओं को अपनी पंक्तियों में पिरोया। मध्य प्रदेश के खंडवा से आए नेत्रहीन कवि अकबर ताज ने कौमी एकता और रामभक्ति पर सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया। इसके अलावा प्रयागराज के डॉ. श्लेष गौतम, बाराबंकी के हास्य-व्यंग्य कवि प्रमोद पंकज, लखीमपुर के कमल पांडेय, विशेष शर्मा आदि ने कविता पाठ किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।