Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Less weight, more warmth... this is the new winter fashion

Lakhimpur Kheri News: कम वजन, ज्यादा गर्माहट... यही है नया विंटर फैशन

Mon, 16 Nov 2026 12:02 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Mon, 16 Nov 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Less weight, more warmth... this is the new winter fashion
बाजार में जैकेट, गर्म लोवर, टीशर्ट आदि खरीदते लोग। संवाद
लखीमपुर खीरी। सर्दियों में अब भारी स्वेटर और जैकेट के बजाय हल्के और आरामदायक गर्म कपड़े लोगों की पसंद बन रहे हैं। शहर के कपड़ा बाजार में वेलबेट टी-शर्ट और वूलन लोअर की नई वेराइटी ग्राहकों को आकर्षित कर रही है। खासकर युवाओं में इनका क्रेज बढ़ रहा है।
विज्ञापन

वेलबेट टी-शर्ट अपनी अलग बनावट और डिजाइन के कारण सामान्य टी-शर्ट से अलग है। वहीं, वूलन टी-शर्ट और लोवर भी लोगों को पसंद आ रहे हैं। इनकी खासियत है कि इन्हें घर के साथ बाहर भी आराम से पहना जा सकता है। दुकानदारों के मुताबिक, बदलती पसंद को देखते हुए ग्राहक ऐसे कपड़े तलाश रहे हैं, जो गर्माहट देने के साथ पहनने में हल्के हों।
विज्ञापन

कपड़ा कारोबारी मनमीत सिंह, नईम खान, आसिफ खान और राजेंद्र शाहू ने बताया कि इस बार बाजार में गर्म कपड़ों के कई नए डिजाइन और रंग उपलब्ध हैं। बच्चे, युवा और बड़े अपनी जरूरत के हिसाब से खरीदारी कर रहे हैं। ग्राहकों की पसंद को देखते हुए अलग-अलग कीमतों में नई रेंज मंगाई गई है। कारोबारियों को उम्मीद है कि तापमान गिरने के साथ इनकी बिक्री और बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
गर्म कपड़ों की ये हैं कीमतें
कपड़े कीमत
वेलवेट टी-शर्ट
550 से 1250 रुपये
वूलन टी-शर्ट
450 से 1800 रुपये
प्रीमियम वूलन टी-शर्ट
1250 से 3500 रुपये
वूलन लोवर 550 से 750 रुपये
प्रीमियम वूलन लोवर 1000 से 3000 रुपये
जैकेट
850 से 4000 रुपये
स्वेटर
600 से 2500 रुपये
नोट : ये दाम बाजार के मुताबिक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed