{"_id":"6839a8b93134d620cd036564","slug":"video-cows-died-of-hunger-and-thirst-in-lakhimpur-gaushala-2025-05-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"लखीमपुर की गोशाला में भूख-प्यास से 20 से अधिक गायों की मौत, एक ही गड्ढे में दबाया, भाकियू ने की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखीमपुर की गोशाला में भूख-प्यास से 20 से अधिक गायों की मौत, एक ही गड्ढे में दबाया, भाकियू ने की शिकायत
लखीमपुर खीरी के विकास खंड बिजुआ की ग्राम पंचायत रहीम नगर ग्रंट के हमीदाबाद गोशाला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो में एक बड़े गड्ढे में करीब 20 से 25 मृत गोवंश पड़े दिखाई दे रहे हैं। इसका संज्ञान लेते हुए गोला एसडीएम विनोद कुमार गुप्ता ने शुक्रवार को मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष दिलबाग सिंह सिंधु ने प्रार्थना पत्र देकर बताया कि गोशाला में गायों की स्थिति अत्यंत खराब है। भूसा, चारा और पानी नहीं देने के कारण कई गायों की मृत्यु हो गई। कई गायें मरने की अवस्था में पहुंच गईं। करीब 20 से 25 गायों को 29 मई को ग्राम प्रधान मायावती व उनके पति पंकज कुमार गौतम, हीरालाल व अन्य कई अज्ञात लोगों ने जेसीबी से गड्ढा खोदकर डाल दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।