{"_id":"6a986b3e8e5205cb1b06439a","slug":"apaar-ids-of-79636-students-are-yet-to-be-created-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-183920-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: 79,636 विद्यार्थियों की अपार आईडी बनना बाकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: 79,636 विद्यार्थियों की अपार आईडी बनना बाकी
Thu, 03 Sep 2026 12:00 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Thu, 03 Sep 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिले के माध्यमिक विद्यालयों में पंजीकृत छात्र-छात्राओं की अपार आईडी बनाई जा रही है। कुछ विद्यालय प्रबंधक इसमें लापरवाही बरत रहे हैं। विभाग ने शेष आईडी का काम जल्द पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
विभागीय आंकड़ों के अनुसार, जिले के राजकीय, सहायता प्राप्त और वित्तविहीन माध्यमिक विद्यालयों में कुल 2,56,666 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। इनमें से 1,77,030 की अपार आईडी बन चुकी है, जबकि 79,636 विद्यार्थी अभी शेष हैं।
राजकीय विद्यालयों में 16,668 विद्यार्थियों में से 13,195 की आईडी बन चुकी है और 3,473 शेष हैं। सहायता प्राप्त विद्यालयों में 60,273 में से 46,931 की आईडी तैयार हो चुकी है और 13,342 बाकी हैं।
विज्ञापन
वित्तविहीन विद्यालयों में 1,79,725 विद्यार्थियों में से 1,16,904 की आईडी बन चुकी है। यहां 62,821 विद्यार्थी अभी शेष हैं। विभाग ने विद्यालयों को विद्यार्थियों और अभिभावकों से समन्वय कर शेष अपार आईडी प्राथमिकता से बनवाने के निर्देश दिए हैं। लापरवाही मिलने पर संबंधित विद्यालय प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। डीआईओएस विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि सभी प्रधानाचार्यों को बेहतर कार्य करते हुए शत-प्रतिशत लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।