{"_id":"6a99a74f928d9f688205a2b0","slug":"video-two-passengers-robbed-by-poisoners-after-falling-unconscious-upon-drinking-a-cold-drink-2026-09-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: कोल्डड्रिंक पीते ही बेहोश, दो यात्रियों को जहरखुरानों ने लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: कोल्डड्रिंक पीते ही बेहोश, दो यात्रियों को जहरखुरानों ने लूटा
जयपुर से बरेली जा रही निजी बस में जहरखुरानों ने दो यात्रियों को नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद आरोपियों ने यात्रियों के पास से नकदी, मोबाइल और अन्य सामान पार कर दिया। दोनों यात्रियों के बेहोश होने की जानकारी होने पर बस में सवार अन्य यात्रियों में खलबली मच गई। जिला बदायूं में थाना इसाबा के गांव गोंतरा निवासी कासिम (16) पुत्र इदरीश और छत्तीसगढ जिला बिलासपुर में थाना खजुराह के रामपुर निवासी मुरसलीम (21) पुत्र सलीम बुधवार की रात जयपुर से बस में सवार होकर आ रहे थे। रास्ते में जहरखुरानों ने दोनों यात्रियों से बातचीत शुरू कर उन्हें विश्वास में लिया। मुरसलीम ने बताया कि इसी दौरान आरोपियों ने उससे पीने के लिए पानी मांगा। इसके बाद उसने उन्हें कोल्डड्रिंक पीने के लिए दी। कोल्ड ड्रिंक पीने के कुछ देर बाद दोनों यात्री बेहोश हो गए। यात्रियों के अचेत होते ही जहरखुरानों ने उनके पास से नकदी,मोबाइल व अन्य सामान लेकर मौके से फरार हो गए। बस के कासगंज में सोरों गेट पहुंचने पर बस में सवार अन्य यात्रियों को जब दोनों के बेहोश होने की जानकारी हुई तो चालक-परिचालक को बताया गया। इसके बाद परिचालक दोनों यात्रियों को नगर पालिका के पास बस से उतारकर चला गया। पुलिस ने उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने भी मामले की जानकारी जुटाई। जिला अस्पताल पर मुरसलीम ने बताया कि वह जोधपुर में फल बेचने का काम करता है। वह अपनी नानी के घर कादरी कॉलोनी बदायूं जा रहा था। उसके पास से 2,800 रुपये,मोबाइल व अन्य सामान गायब है। वहीं कासिम के भाई आसिफ निवासी शांगानेर जयपुर ने बताया कि कासिम उनके पास घूमने के लिए आया था। बुधवार की देर रात 10 बजे वह निजी बस में सवार होकर घर लौट रहा था। जहरखुरान उसके पास से 5,000 हजार रुपये,मोबाइल व अन्य सामान ले गए । सदर कोतवाली प्रभारी जगदीश चंद ने बताया कि सोरों गेट पर बेहोशी की हालत में मिले दो लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उनका उपचार चल रहा है। वह बाहर से किसी बस में सवार होकर आए थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।