{"_id":"6a9a4c6aa22df9e2660bcb56","slug":"big-push-for-wedding-tourism-agra-seeks-separate-status-and-single-window-system-for-destination-weddings-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: आगरा में वैवाहिक पर्यटन को मिले अलग दर्जा, सिंगल विंडो सिस्टम की मांग; जानें क्या होगा इससे फायदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: आगरा में वैवाहिक पर्यटन को मिले अलग दर्जा, सिंगल विंडो सिस्टम की मांग; जानें क्या होगा इससे फायदा
Fri, 04 Sep 2026 10:13 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Fri, 04 Sep 2026 10:13 AM IST
सार
आगरा को देश की वेडिंग कैपिटल बनाने की दिशा में वैवाहिक पर्यटन को पर्यटन नीति में अलग दर्जा देने की मांग उठी है। वेडिंग इंडस्ट्रीज एसोसिएशन की समिट में डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए सिंगल विंडो सिस्टम लागू करने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन
21-22 सितंबर को होगा वेडिंग एक्सपो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ताजमहल के शहर को देश की वेडिंग कैपिटल बनाने की कवायद तेज हो गई है। देश में 7 से 8 लाख करोड़ रुपये के वेडिंग उद्योग में पर्यटन नगरी की हिस्सेदारी बढ़ाने के लिए बृहस्पतिवार को वेडिंग इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ने समिट आयोजित की। सरकार से वैवाहिक पर्यटन को पर्यटन नीति में अलग दर्जा देने और डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए सिंगल विंडो सिस्टम लागू करने की मांग उठी।
फतेहाबाद रोड स्थित होटल में बृहस्पतिवार को वैवाहिक पर्यटन-भारतीय पर्यटन की नई शक्ति विषय पर आयोजित समिट में विशेषज्ञों ने वैवाहिक पर्यटन के आर्थिक पहलुओं पर मंथन किया। मुख्य अतिथि केंद्रीय बोर्ड ऑफ ट्रेड के सदस्य पूरन डावर ने कहा कि वेडिंग सेक्टर अब सिर्फ आयोजन नहीं, बल्कि अर्थव्यवस्था का बड़ा इंजन है। आगरा के साथ मथुरा-वृंदावन, अयोध्या और काशी को जोड़कर डेस्टिनेशन वेडिंग का यूपी नया हब बन सकता है।
वेडिंग इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष मनीष अग्रवाल रावी ने समिट में कारोबारी आंकड़े रखते हुए बताया गया कि आगरा में एक डेस्टिनेशन वेडिंग होने से 300-500 मेहमान तीन दिन तक शहर में रुकते हैं। इससे 25 से अधिक स्थानीय व्यवसायों (टेंट, कैटरिंग, ट्रैवल आदि) को सीधा लाभ होता। 300 से ज्यादा परिवारों को रोजगार मिलता है। साथ ही पेठा, मार्बल हैंडीक्राफ्ट और जरी वर्क को वेडिंग गिफ्ट के रूप में वैश्विक स्तर पर प्रोत्साहित किया जा सकता है।
विज्ञापन
21-22 सितंबर को होगा वेडिंग एक्सपो
होटल ट्राइडेंट के महाप्रबंधक युवराज सिंह नेगी ने कहा कि वेडिंग सेक्टर होटल उद्योग के लिए आर्थिक बूस्टर है, इसे और सुगम बनाने के लिए सरकारी सहयोग जरूरी है। डबल्यूएआई के अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने बताया कि आगरा को ग्लोबल वेडिंग डेस्टिनेशन बनाने की दिशा में 21-22 सितंबर को वेडिंग एक्सपो का आयोजन होगा। समिट का संचालन एसोसिएशन के महासचिव संदीप उपाध्याय ने किया।