फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   School Connect 2026: Over 400 Students Showcase Talent in Semi-Final, Grand Finale on September 9

हुनर का जलवा: स्कूल कनेक्ट के सेमीफाइनल में 400 युवाओं ने दिखाया दम, 9 सितंबर को ग्रैंड फिनाले

Fri, 04 Sep 2026 11:02 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Fri, 04 Sep 2026 11:02 AM IST
सार

अमर उजाला और उत्तम ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के स्कूल कनेक्ट 2026 के सेमीफाइनल में 40 से अधिक विद्यालयों के 400 से ज्यादा छात्र-छात्राओं ने प्रतिभा दिखाई। सूरसदन सभागार में डांस, गायन और स्टैंड-अप कॉमेडी की प्रस्तुतियों ने खूब तालियां बटोरीं, अब 9 सितंबर को ग्रैंड फिनाले होगा।
 

विज्ञापन
School Connect 2026: Over 400 Students Showcase Talent in Semi-Final, Grand Finale on September 9
उत्तम स्कूल कनेक्ट 2026 - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

अमर उजाला और उत्तम इंस्टीट्यूट के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित उत्तम स्कूल कनेक्ट 2026 के सेमीफाइनल में सैकड़ों प्रतिभागियों ने अपने हुनर का जलवा बिखेरा। बृहस्पतिवार को सूरसदन सभागार में संपन्न हुए कार्यक्रम में 40 विद्यालयों से आए 400 से अधिक छात्र-छात्राओं ने अलग-अलग विधाओं का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


सभागार में आयोजित इस सांस्कृतिक महासंग्राम में विद्यार्थियों ने एकल नृत्य, समूह नृत्य, गायन और स्टैंड-अप कॉमेडी जैसी कई विधाओं में एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दीं। युवाओं की ऊर्जा, आत्मविश्वास और मंच प्रदर्शन ने निर्णायकों के साथ-साथ उपस्थित जनसमूह की खूब तालियां बटोरीं। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ उत्तम इंस्टीट्यूट के चेयरमैन संजीव कुमार सिंह, को-चेयरमैन सुबोध कुमार और धीरज सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। संजीव कुमार सिंह ने कहा कि उत्तम स्कूल कनेक्ट का मूल उद्देश्य विद्यार्थियों को पहचान दिलाना और उनकी प्रतिभा को निखारने के लिए एक बड़ा मंच उपलब्ध कराना है।
विज्ञापन


डांस प्रतियोगिता में दीपक शर्मा, धीरज, प्रीति सिंह और सुजल गोयल ने निर्णायक की भूमिका निभाई। गायकी को केके सूफी, पंकज, दीपक जैन, भीम शिरोमणि और संस्कृति शर्मा ने परखा। वहीं ओपन ऑडिशन में दीपक जैन, आकाश और सुजल ने विजेताओं को अगले राउंड के लिए चयनित किया। संचालन अभिनव ने संभाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


9 सितंबर को होगा ग्रैंड फिनाले
सेमीफाइनल में चयनित छात्र-छात्राओं को शनिवार को टेलीफोन के माध्यम से सूचित किया जाएगा। आगामी 9 सितंबर को आयोजित होने वाले उत्तम स्कूल कनेक्ट 2026 के ग्रैंड फिनाले में विजेताओं सम्मानित किया जाएगा। गायक अमित मिश्रा की उपस्थिति एवं विशेष प्रस्तुति फिनाले का मुख्य आकर्षण रहेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed