{"_id":"69d7bf08c81db5ceaf09d943","slug":"video-kasganj-accident-three-killed-as-tractor-trolley-overturns-2026-04-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: कासगंज में ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से मची चीखपुकार, तीन की माैके पर ही माैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: कासगंज में ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से मची चीखपुकार, तीन की माैके पर ही माैत
कासगंज के गंजडुंडवारा में थाना सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र के ग्राम नगला जैली में बृहस्पतिवार शाम दर्दनाक हादसा हो गया। नरदोली-बहोरा मार्ग पर करीब छह बजे ट्रैक्टर का बंपर अचानक टूट जाने से ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार नगला जैली निवासी ग्रामीण गंजडुंडवारा क्षेत्र के ग्राम बरा जलालपुर में एक रिश्तेदार सुकटी देवी के निधन पर शोक व्यक्त करने गए थे। लौटते समय रास्ते में यह हादसा हो गया। दुर्घटना में 60 वर्षीय महाराज सिंह पुत्र प्यारे लाल, 50 वर्षीय मुकेश पुत्र तेजराम और राजेंद्र पुत्र पातीराम ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, हादसे में विनीता (45) पत्नी मुकेश, सुनीता (35) पत्नी भूरे और बिजेंद्र (50) पुत्र नरोत्तम गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों के सिर और पैरों में गंभीर चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें उच्च चिकित्सा केंद्र के लिए रेफर कर दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।