{"_id":"6ac8c4f2728bf0e97c039ba5","slug":"video-crackdown-on-drivers-picking-up-passengers-by-parking-buses-on-the-road-one-bus-seized-11-challaned-2026-10-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: सड़क पर बसें खड़ी कर सवारियां भरने वाले चालकों पर शिकंजा, 1 बस जब्त, 11 के चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: सड़क पर बसें खड़ी कर सवारियां भरने वाले चालकों पर शिकंजा, 1 बस जब्त, 11 के चालान
कासगंज। रोडवेज बस स्टैंड पर यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस ने शुक्रवार को सख्त कार्रवाई की।
प्रभारी एआरएम नीरज कुमार के नेतृत्व में रोडवेज बस स्टैंड के सामने सड़क पर बसें खड़ी करके सवारियां भरने वाले चालकों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान सड़क को बाधित करने वाली 1 बस को पुलिस लाइन में खड़ा कराया गया। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 11 बस चालकों के चालान किए गए। प्रशासन की इस कार्रवाई से नियमों की अनदेखी करने वाले चालकों में खलबली मच गई है।
डीएम ने दिए थे कार्रवाई के निर्देश
डीएम प्रणय सिंह ने बीते दिनों रोडवेज बस स्टैंड का औचक निरीक्षण किया था। इस दौरान तीन बसों को रोड पर सवारियां भरते पकड़ा था। डीएम ने बसों के रोड पर खड़े होने से जाम लगने पर नाराजगी जताई थी। साथ ही सड़क पर सवारियां भरने वाली बसों पर कार्रवाई के निर्देश दिए थे।
सड़क पर सवारियां भरने पर लगाई गई थी रोक
रोडवेज की अनुबंधित बसें सड़क पर सवारियां भरती हैं, जिससे जाम की समस्या बनी रहती है। डीएम के निर्देश के बाद प्रभारी एआरएम ने सड़क पर सवारियां भरने पर रोक लगा दी थी। इस संबंध में आसपास के जिलों के डिपो को पत्र भी लिखा गया था। इसके बावजूद रोड पर सवारियां भरने का सिलसिला जारी था। इसे देखते हुए शुक्रवार को अभियान चलाकर कार्रवाई की गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।