{"_id":"6afefeb279b44dacfa02b3e6","slug":"video-body-of-a-married-woman-found-hanging-in-a-room-she-had-been-married-two-years-ago-2026-11-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: कमरे में फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव, दो साल पहले हुई थी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: कमरे में फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव, दो साल पहले हुई थी शादी
कासगंज के सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव रेखपुर में बृहस्पतिवार सुबह एक विवाहिता का शव घर के कमरे में पंखे से साड़ी के फंदे पर लटका मिला। महिला की मौत की खबर से परिवार में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। गांव रेखपुर निवासी अंशिका (27) पत्नी सानू बुधवार रात करीब 9:30 बजे अपनी पैरालाइज से पीड़ित सास नीरज को दवा खिलाने के बाद कमरे में सोने चली गई थी। रात करीब 9:57 बजे उसने अपनी जेठानी के मोबाइल से पति सानू से फोन पर बात की थी। इस दौरान उसने मायके जाने की इच्छा जताई, लेकिन पति ने मना कर दिया था। सानू आंध्र प्रदेश में निर्माण कार्य से जुड़े इंजीनियर के साथ काम करता है और वहीं रहता है। बृहस्पतिवार सुबह ससुर जगवीर ने कमरे का दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आई। इसके बाद उन्होंने डायल 112 पर सूचना दी। रास्ते से गुजर रहे गांव के विनय कुमार को बुलाकर सब्बल की मदद से कमरे की कुंडी खोली गई। अंदर महिला का शव पंखे से लटका मिला। उसकी शादी 24 नवंबर 2024 को सानू के साथ हुई थी। उसकी कोई संतान नहीं थी। पुलिस के अनुसार, फरवरी 2026 में उसने मृत बच्चे को जन्म दिया था। इसके बाद से वह अवसाद में रहने लगी थी। घटना की सूचना मृतका के मायके पक्ष को दे दी गई है। सीओ सहावर दुर्गेश कुमार मिश्र भी मौके पर पहुंच गए। फील्ड यूनिट ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। सदर कोतवाली प्रभारी जगदीश चंद्र का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।