Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Increased demand for sugarcane, sweet potato, and water chestnut

Kasganj News: गन्ना, शकरकंद और सिंघाड़े की बढ़ी मांग

Fri, 20 Nov 2026 12:07 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
Increased demand for sugarcane, sweet potato, and water chestnut
फोटो36कासगंज में देवउत्थान पर्व  के लिए  गन्ना खरीदकर ले जाता युवक । संवाद
कासगंज। देवोत्थान एकादशी पर बाजारों में रौनक बढ़ गई है। पर्व की पूर्व संध्या पर बृहस्पतिवार को खरीदारी के लिए बाजारों में लोगों की भीड़ उमड़ी। महंगाई के बावजूद लोगों के उत्साह में कमी नहीं दिखी। एकादशी पर पूजन के लिए गन्ना, शकरकंद और सिंघाड़े की मांग बढ़ गई है। किसानों ने भी खेतों से इन उत्पादों को लाकर बाजारों में बिक्री के लिए सजाया है।
विज्ञापन

मान्यता के अनुसार, कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को चार महीने के विश्राम के बाद भगवान विष्णु योगनिद्रा से जागते हैं। इस अवसर पर उन्हें गन्ना, शकरकंद और सिंघाड़े का भोग लगाने का विशेष महत्व है। पर्व से जुड़े इन उत्पादों पर महंगाई का असर भी दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन

गन्ना पिछले वर्ष की तरह 20 रुपये प्रति नग बिक रहा है, जबकि सिंघाड़े के दाम दोगुने होकर 40 रुपये प्रति किलोग्राम पहुंच गए हैं। शकरकंद भी 50 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिक रहा है। विक्रेता कुमरेश ने बताया कि इस बार सिंघाड़े की आवक कम होने के कारण कीमतों में तेजी आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पर्व के चलते इनकी मांग बनी हुई है। लोग अपनी जरूरत और सामर्थ्य के अनुसार खरीदारी कर रहे हैं। वहीं, विक्रेता मुकेश ने बताया कि गन्ना पिछले वर्ष की तरह इस बार भी 20 रुपये प्रति नग बिक रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed