Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   While AI makes tasks easier, relying on it blindly is risky

कानपुर: एआई से काम आसान पर आंख मूंदकर भरोसा करना जोखिम भरा, सीआईआरसी की कॉन्फ्रेंस सृजन में सीए ने रखे विचार

Fri, 27 Nov 2026 09:38 PM IST
Shikha Pandey Shikha Pandey
Updated Fri, 27 Nov 2026 09:38 PM IST
While AI makes tasks easier, relying on it blindly is risky
सेंट्रल इंडिया रीजनल काउंसिल (सीआईआरसी) की दो दिवसीय 46वीं रीजनल कॉन्फ्रेंस सृजन की शुरुआत शुक्रवार को लाजपत भवन में हुई। इसमें एआई के बढ़ते प्रभाव और उपयोगिता पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि सीए और करदाता को अब वित्तीय दस्तावेजों की जांच के लिए घंटों माथापच्ची नहीं करनी पड़ेगी। आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) कुछ ही मिनटों में लेनदेन का विश्लेषण कर संदिग्ध भुगतान और हिसाब-किताब की गड़बड़ियां सामने ला देगा। टैक्स गणना से लेकर ऑडिट और वित्तीय रिपोर्ट तैयार करने तक एआई की दखल बढ़ने वाली है। इससे सीए का कामकाज आसान होगा। और उनके सामने विशेषज्ञ सलाहकार के रूप में आगे बढ़ने के नए अवसर भी खुलेंगे। हालांकि आंख मूंदकर भरोसा करना जोखिम भरा हो सकता है। कार्यक्रम के पहले दिन सीआईआरसी के अध्यक्ष सीए प्रसन्ना कुमार डी ने कहा कि एआई एक बड़ा सहयोगी है। जो दस्तावेज बेहतर बनाने में मदद करता है। इससे इस क्षेत्र में अवसरों की बढ़ोतरी ही होगी। एआई की मदद से आयकर रिटर्न, जीएसटी अनुपालन, बैलेंस शीट तैयार करने, पुराने रिकॉर्ड की जांच और वित्तीय आंकड़ों के विश्लेषण में तेजी आएगी। हजारों ट्रांजेक्शन में असामान्य गतिविधियों की पहचान कर संभावित टैक्स चोरी और वित्तीय अनियमितताओं के संकेत भी मिल सकेंगे। नियमित कामों में समय बचने से सीए कारोबारियों को टैक्स प्लानिंग, निवेश और व्यावसायिक रणनीति पर बेहतर सलाह दे सकेंगे। उपाध्यक्ष सीए मंगेश किनारे ने कहा कि एआई की हर रिपोर्ट पर आंख मूंदकर भरोसा करना जोखिम भरा होगा। गलत आंकड़ों से गलत निष्कर्ष, ग्राहकों के वित्तीय दस्तावेजों की गोपनीयता और तकनीक पर अत्यधिक निर्भरता बड़ी चुनौतियां बनेंगी। ऑडिट की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए एआई के निष्कर्षों का सत्यापन बेहद जरूरी और अनिवार्य है। ऑल इंडिया फेडरेशन ऑफ टैक्स प्रैक्टिशनर्स के वाइस चेयरमैन धर्मेंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि बदलाव के लिए सीए छात्रों को पढ़ाई के दौरान ही एआई टूल्स, डाटा एनालिटिक्स, ऑडिट ऑटोमेशन और साइबर सुरक्षा का व्यावहारिक प्रशिक्षण बेहद जरूरी है। कार्यशालाओं, केस स्टडी और तकनीकी अभ्यास से उन्हें इनका सही इस्तेमाल सिखाया जा सकता है। आने वाले समय में तकनीकी दक्षता के साथ मानवीय विवेक रखने वाले सीए की पेशेवर मांग बढ़ेगी। इस मौके पर सीए अंकुर गोयल, अनुज गोयल, अभय छाजेड, ज्ञान चंद्र मिश्रा, पंकज शाह, अंकुश जैन, निर्भीक गांधी, धवल कोठारी, नरसिम्हन एलंगोवन, मानसी गुप्ता, मनु अग्रवाल, यश अग्रवाल, अमोल खन्ना, सुधीन्द्र जैन, अंशिका गुप्ता, गिरिश आहूजा, आनंद गुप्ता, राजीव मेहरोत्रा, अंकिता गेरा आदि थे। नए सीए को मिल रहा 30 लाख तक पैकेज, बढ़ती जा रही है मांग अध्यक्ष सीए प्रसन्ना कुमार डी ने कहा कि सीए की मांग लगातार बढ़ती जा रही है। 80-85 प्रतिशत सीए नौकरी करना पसंद कर रहे हैं। कानपुर समेत देश भर में कारपोरेट बढ़ रहा है। कंपनियों का अनुपालन बढ़ रहा है। इससे सीए की मांग बढ़ती जा रही है। अब एक नए सीए को 30 लाख तक पैकेज मिल रहा है। औसत 15-18 लाख का पैकेज मिल रहा है। यही कारण है कि सीए अब नौकरी ज्यादा करना पसंद कर रहे हैं। साल भर में 10 हजार सीए पूरे देश में बनते हैं। जिसमें 6-7 हजार नौकरी की ओर जा रहे हैं। विदेश में भी सीए की मांग बढ़ रही है। देश भर में 4.5 लाख सीए हैंं। और 2047 तक इनकी संख्या 30 लाख से ज्यादा होगी। परिवार में कलह का बड़ा कारण समय पर वसीयत न होना इंदौर से आए रीजनल काउंसिल मेंबर सीए आनंद जैन ने समय पर वसीयत बनाने पर जोर दिया। कहा कि समय पर संपत्ति की वसीयत बनाने से कई फायदे हैं। सही समय पर वसीयत बनाने से सही और बेहतर निर्णय लेना आसान है। परिवार में कलह का सबसे बड़ा कारण समय पर वसीयत नहीं बनना है। आमतौर पर लोग हमारे पास आते हैं कि बहन-बेटियों को संपत्ति में हिस्सा नहीं देंगे। अगर वसीयत समय और स्वस्थ अवस्था में बनी होगी तो विवाद को काफी हद तक खत्म किया जा सकता है। फर्जी सीए से रहे सावधान, झोलाछाप डॉक्टरों की तरह सक्रिय स्वास्थ्य के क्षेत्र में जिस तरह झोलाछाप डॉक्टर लोगों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ करते हैं। कुछ उसी तरह चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) के नाम पर फर्जी लोग भी सक्रिय हैं। ये लोग बिना वैध योग्यता और पंजीकरण के सीए बनकर लोगों को वित्तीय और कर संबंधी सेवाएं दे रहे हैं। सीए आनंद गुप्ता ने कहा कि ऐसे लोगों से कारोबारियों और आम नागरिकों को सतर्क रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि सीए एक प्रतिष्ठित और जिम्मेदारी वाला पेशा है। इसमें निर्धारित योग्यता और प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही सदस्यता मिलती है। फर्जी सीए के चक्कर में पड़ने से लोगों को गलत टैक्स सलाह, आर्थिक नुकसान और कानूनी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए किसी भी व्यक्ति से सीए की सेवाएं लेने से पहले उसकी सदस्यता और पहचान की जांच जरूर करनी चाहिए। युवराज ने बांधा समां, पंजाबी गीतों पर झूमे सीए पहले दिन का समापन सांस्कृतिक संध्या के साथ हुआ। जिसमें पंजाबी गायक युवराज हंस ने प्रस्तुति दी। उन्होंने पानी, अल्लाह सुणदा ऐ, लेख, और तेरे नैना पंजाबी गाने सुनाए। एक से बढ़कर एक प्रस्तुति से युवराज ने ऐसा समां बांधा कि सीए खुद को झूमने से रोक नहीं सके। इस दौरान उन्होंने कई फिल्मी गीत भी सुनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

कौशांबी में रोडवेज कर्मचारियों का सांकेतिक धरना

27 Nov 2026

कानपुर: हिंदू मेले में स्वामी ज्ञानानंद महाराज बोले- जेन जी हमारा टर्म नहीं, हम युवाओं को जागरूक करते हैं

27 Nov 2026

अमृतसर में बिजली कनेक्शन के लिए डेढ़ से तीन साल से परेशान दुकानदारों ने दिया धरना

27 Nov 2026

मोगा के गांव तारेवाला में हाई वोल्टेज से जले 20-25 घरों के बिजली उपकरण जले, ग्रामीणों ने मांगा मुआवजा

बच्ची से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

27 Nov 2026
विज्ञापन

महिला की मौत: आरोपी की गिरफ्तारी के लिए थाने के बाहर धरना

मोगा रैली पर AAP से बसों का खर्च वसूलने की मांग

विज्ञापन

कानपुर: इंटर स्कूल ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उत्तम पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने लहराया परचम

27 Nov 2026

मंडी: मैनभरोला के ऊपरी जंगलों में भालू और भेड़िये की दहशत से सहमे पशुपालक

27 Nov 2026

बिलासपुर: एम्स में फॉरेंसिक सुविधा होने के बावजूद सिविल अस्पताल में क्यों हुआ बच्चियों का पोस्टमार्टम? विधायक ने उठाए सवाल

27 Nov 2026

रामपुर बुशहर: गौरा गांव में पानी के टैंक में गिरे दो भालू, वन विभाग की टीम ने सुरक्षित किया रेस्क्यू

27 Nov 2026

अंबेडकरनगर में एनएचआई के लोडर ने बाइक को मारी टक्कर, एक युवक की मौत, दो घायल

27 Nov 2026

बाराबंकी में मानदेय और ईपीएफ पर फूटा रोजगार सेवकों का गुस्सा, गांधी भवन से कलेक्ट्रेट तक आक्रोश रैली

27 Nov 2026

चंबा में सड़क किनारे बेतरतीब पार्किंग से बढ़ी परेशानी, ड्राइवर कल्याण संघ ने उठाई कार्रवाई की मांग

27 Nov 2026

Video: सैयद मोदी बैडमिंटन, महिला एकल क्वार्टर फाइनल में आमने-सामने उन्नति हुड्डा और अनमोल खरब

27 Nov 2026

Video: स्वास्थ्य संबंधी बिलों का भुगतान अब ऑनलाइन कराने की मांग, विधायक वेलफेयर सोसाइटी का प्रतिनिधिमंडल

27 Nov 2026

मंडी: डीसी मंडी अपूर्व देवगन बोले- चुनौतियों से लड़कर ही मिलेगा जीवन का लक्ष्य, बच्चों के तनाव को समझें अभिभावक

27 Nov 2026

मंडी: क्विज प्रतियोगिता में धर्मपुर की दो छात्राओं ने हासिल किया दूसरा स्थान, एसडीएम ने किया सम्मानित

27 Nov 2026

मंडी: डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री 30 अप्रैल से पहले तैयार होगा हरोली का सिंथेटिक ट्रैक और हेलीपोर्ट

27 Nov 2026

कानपुर के महाराजपुर में तेंदुए की तलाश में जुटी वन विभाग की टीम

27 Nov 2026

Video: सपा कार्यालय के बाहर लगा पोस्टर- ‘एक कचौरी दो समोसा, समाजवादी पार्टी पर ही है भरोसा’

27 Nov 2026

Video: कर्मचारियों ने किया घेराव, मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर लगाई गुहार

27 Nov 2026

Video: फॉर्च्यूनर ने सात माह की मासूम को रौंदा, मौत; आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम की

27 Nov 2026

शिमला: ग्रामीण भारत महोत्सव में उत्तर प्रदेश ने मारी बाजी, जम्मू-कश्मीर दूसरे और लाहौल-स्पीति तीसरे स्थान पर

27 Nov 2026

हमीरपुर: सुरेश कुमार बोले- भोरंज अस्पताल में लगेगी सीटी स्कैन और अन्य आधुनिक मशीनें

फतेहाबाद के टोहाना में नए बाजार में मेहता धर्मशाला की जर्जर दुकानें खाली करवाई

27 Nov 2026

हांसी में पंचायतों के SFC फंड में 1.63 करोड़ की बिना वाउचर ट्रांजेक्शन, मुख्यालय स्तर पर जांच शुरू

27 Nov 2026

हिसार के पीएमश्री स्कूल गंगवा से आई धमाकों की आवाज, सायरन बजाती पहुंची फायर ब्रिगेड

27 Nov 2026

इटावा: विजिलेंस टीम ने 30 हजार की रिश्वत लेते राजस्व निरीक्षक को दबोचा

27 Nov 2026

VIDEO: टैबलेट पाकर खिले मेधावियों के चेहरे, सीएम योगी ने किया वितरण

27 Nov 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed