{"_id":"6b09b18e5d6f8adff901c960","slug":"kanpur-police-issue-notice-to-paper-businessman-for-his-statement-2026-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: बयान के लिए कागज कारोबारी को पुलिस ने जारी किया नोटिस, संभव की 6वीं मंजिल से गिरकर हुई थी मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: बयान के लिए कागज कारोबारी को पुलिस ने जारी किया नोटिस, संभव की 6वीं मंजिल से गिरकर हुई थी मौत
Fri, 27 Nov 2026 10:09 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Fri, 27 Nov 2026 10:09 PM IST
सार
Kanpur News: संभव खंडेलवाल की मौत के मामले में महिला मित्र समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
माता पिता के साथ संभव
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
सिंहपुर स्थित रुद्रा ग्रीन्स अपार्टमेंट की छठवीं मंजिल से संदिग्ध हालात में गिरकर संभव खंडेलवाल की मौत के मामले में बिठूर पुलिस ने कागज कारोबारी पिता विशाल खंडेलवाल को शुक्रवार को बयान दर्ज कराने के लिए नोटिस जारी किया है।
कौशलपुरी निवासी संभव 14 नवंबर की दोपहर में दो बजे अपार्टमेंट में रहने वाली अपनी महिला मित्र सुहाना से मिलने गया था। वहां से संदिग्ध हालात में 70 फीट पीठ के बल जा गिरा था। आसपास के लोग उसे निजी अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। पिता की तहरीर पर पुलिस ने सुहाना, उसके मामा, प्रवीण, मां और भाई समेत चार के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पिता ने साजिशन बालकनी से बेटे को धक्का देकर हत्या का आरोप लगाया था। मामले की विवेचना आगे बढ़ी तो पुलिस ने पीड़ित पिता को लिखापढ़ी में नोटिस देकर अपने बयान दर्ज करने के लिए बुलाया है। बिठूर थानाप्रभारी अशोक कुमार सरोज ने बताया कि वादी को बयान देने के लिए नोटिस भेजा गया है।