Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Superhouse Group dominates Export Excellence Awards, bagging 11 accolades

कानपुर: एक्सपोर्ट एक्सीलेंस अवॉर्ड में सुपर हाउस ग्रुप का दबदबा, 11 पुरस्कार मिले

Fri, 27 Nov 2026 08:43 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Fri, 27 Nov 2026 08:43 PM IST
सार

चर्म निर्यात परिषद क्षेत्रीय की ओर से आयोजित समारोह में वर्ष 2024-25 और 2025-26 के निर्यात अवार्डों की घोषणा हुई। रहमान इंडस्ट्रीज को नौ और खेमचंद हैंडीक्राफ्ट्स को तीन अवॉर्ड दिए गए। 

विज्ञापन
Kanpur: Superhouse Group dominates Export Excellence Awards, bagging 11 accolades
एक्सपोर्ट एक्सीलेंस अवॉर्ड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चर्म निर्यात परिषद क्षेत्रीय की ओर से शुक्रवार को सिविल लाइंस स्थित होटल में एक्सपोर्ट एक्सीलेंस अवॉर्ड 2024-25 और 2025-26 की घोषणा की गई। दोनों वित्तीय वर्षों के 56-56 समेत कुल 112 पुरस्कार दिए गए। इनमें कानपुर और उन्नाव के निर्यातकों का दबदबा रहा। ओवरऑल निर्यात समेत अलग-अलग श्रेणी में 11 अवॉर्ड जीतकर सुपर हाउस ग्रुप ने बाजी मारी। इनमें 2024-25 के पांच और 2025-26 के छह पुरस्कार शामिल हैं। रहमान इंडस्ट्रीज को नौ और खेमचंद हैंडीक्राफ्ट्स को तीन अवॉर्ड मिले। मुख्यमंत्री के सलाहकार अवनीश अवस्थी और कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने पुरस्कार दिए। सेंट्रल रीजन के चमड़ा उद्योग में योगदान के लिए महेंद्र कुमार जालान को मरणोपरांत लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड दिया गया।
विज्ञापन


2024-25 के लिए ओवरऑल निर्यात श्रेणी में सुपर हाउस ग्रुप प्रथम, रहमान इंडस्ट्रीज ग्रुप द्वितीय और जामा कॉरपोरेशन प्राइवेट लिमिटेड तृतीय रहा। वुमेन एंटरप्रेन्योर अवॉर्ड शिवाय एक्सपोर्ट कानपुर की सौम्या टकरू जैन और ब्रांड क्रिएशन अवॉर्ड रहमान इंडस्ट्रीज लिमिटेड को मिला। लेदर फुटवियर की 200 से 300 करोड़ की श्रेणी में रहमान इंडस्ट्रीज प्रथम और सुपर हाउस ग्रुप द्वितीय रहा। 100 से 200 करोड़ में तिरुबाला इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड प्रथम और यूरो फुटवियर प्राइवेट लिमिटेड द्वितीय रहा। 50 से 100 करोड़ में सुपर टेनरी प्रथम और टारपीडो शूज प्राइवेट लिमिटेड द्वितीय रहा। 25 से 50 करोड़ में अब्दुल्ला टेनरी प्राइवेट लिमिटेड प्रथम और ग्लोबल एक्सपोर्ट द्वितीय रहा। 50 करोड़ की श्रेणी में क्रीमोस इंटरनेशनल प्रथम और परवेज शूज द्वितीय रहा।
विज्ञापन


फिनिश्ड लेदर की 100 से 200 करोड़ की श्रेणी में मॉडल टेनर्स ओवरसीज प्रथम रहा। 50 से 100 करोड़ में सुपर टेनरी लिमिटेड प्रथम और करामात टैनिंग इंडस्ट्रीज द्वितीय रहा। 25 से 50 करोड़ में मॉडल एग्जिम प्रथम और ओमेगा टेनरी लिमिटेड द्वितीय रही। 25 करोड़ की श्रेणी में विजार्ड लेदर प्रथम और हाइटेक इंडस्ट्रीज द्वितीय रहा। फुटवियर कंपोनेंट की 50 से 100 करोड़ की श्रेणी में होमेरा टैनिंग इंडस्ट्रीज प्रथम और कंपीटेंस एक्सपोर्ट द्वितीय रहा। 25 से 50 करोड़ में नॉर्दर्न लेदर प्रोडक्ट प्रथम और अब्दुल्ला टेनरी प्राइवेट लिमिटेड द्वितीय रही। 25 करोड़ की श्रेणी में सुपर टेनरी प्रथम और एवरेस्ट टैनिंग इंडस्ट्रीज द्वितीय रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


सैडलरी एंड हारनेस (लेदर) की 25 से 50 करोड़ की श्रेणी में इब्राहिम इंटरनेशनल प्रथम और एलीना एक्सपोर्ट द्वितीय रही। 25 करोड़ की श्रेणी में पुष्कर इंटरनेशनल प्रथम और इंडिया ब्राइडल वर्क्स द्वितीय रही। लेदर ग्लव्स (इंडस्ट्रियल) की 25 करोड़ की श्रेणी में रहमान इंडस्ट्रीज प्रथम और कंपीटेंस एक्सपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड द्वितीय रही। फैशन एंड स्पोर्ट्स ग्लव्स की 25 करोड़ की श्रेणी में कंपीटेंस एक्सपोर्ट प्रथम रही। लेदर गुड्स की 100 से 200 करोड़ की श्रेणी में खेमचंद हैंडीक्राफ्ट्स प्रथम रहा। 50 से 100 करोड़ में करेन इंटरनेशनल प्रथम और सुपर हाउस ग्रुप द्वितीय रहा। 25 से 50 करोड़ में एवरेस्ट टेनरी प्राइवेट लिमिटेड प्रथम और अमीन इंटरनेशनल लिमिटेड द्वितीय रहा। 25 करोड़ की श्रेणी में आरएनजी एक्सपोर्ट इंडिया प्रथम और सुपर हाउस लिमिटेड द्वितीय रहा।
 

 

Trending Videos

लेदर गारमेंट्स की 25 से 50 करोड़ की श्रेणी में आइकॉन डिजाइन्स प्रथम और मालिक टैनिंग इंडस्ट्रीज द्वितीय रही। 25 करोड़ में रुक्स गारमेंट प्राइवेट लिमिटेड प्रथम और इंडियन लेदर इंडस्ट्रीज द्वितीय रही। नॉन लेदर फुटवियर की 25 से 50 करोड़ की श्रेणी में जामा कॉरपोरेशन प्राइवेट लिमिटेड प्रथम और सुपर टेनरी द्वितीय रही। 25 करोड़ में ग्लोबल एक्सपोर्ट प्रथम और आईए लेदर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वितीय रही। सैडलरी एंड हारनेस (नॉन लेदर) की 50 से 100 करोड़ की श्रेणी में सुपर हाउस ग्रुप प्रथम और टेक्स्ट हॉर्स द्वितीय रहा। 25 से 50 करोड़ में कार्तिकेय इंटरनेशनल प्रथम और सैमसंस इंटरनेशनल द्वितीय रही। 25 करोड़ की श्रेणी में ग्लोबल एक्सपोर्ट प्रथम और ईस्टर्न एक्सपोर्ट इंडिया द्वितीय रही।
 

 

2025-26 के लिए इनको मिला पुरस्कार
ओवरऑल एक्सपोर्ट श्रेणी में सुपर हाउस ग्रुप प्रथम, रहमान इंडस्ट्रीज ग्रुप द्वितीय और होमेरा टैनिंग इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड तृतीय रहा। वुमेन एंटरप्रेन्योर अवॉर्ड मेसर्स क्रिएटिव इंडिया कानपुर की प्रोपराइटर प्रेरणा वर्मा को मिला। ब्रांड क्रिएशन अवॉर्ड मेसर्स सुपर हाउस लिमिटेड और स्टार्टअप अवॉर्ड टेक्टोज इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड को दिया गया। लेदर फुटवियर की 200 से 300 करोड़ की श्रेणी में जामा कॉरपोरेशन प्राइवेट लिमिटेड प्रथम और सुपर हाउस ग्रुप द्वितीय रहा। 100 से 200 करोड़ में सुपर हाउस ग्रुप प्रथम और रहमान इंडस्ट्रीज ग्रुप द्वितीय रहा। 50 से 100 करोड़ में सुपर टेनरी प्रथम और टारपीडो शूज प्राइवेट लिमिटेड द्वितीय रहा। 25 से 50 करोड़ में अब्दुल्ला टेनरी प्रथम और आरे फैशनंस प्राइवेट लिमिटेड द्वितीय रही। 25 करोड़ की श्रेणी में क्रीमोस इंटरनेशनल प्रथम और खेमचंद हैंडीक्राफ्ट्स द्वितीय रहा।

फिनिश्ड लेदर की 100 से 200 करोड़ की श्रेणी में मॉडल टेनर्स ओवरसीज एलएलपी प्रथम रहा। 50 से 100 करोड़ में करामात टैनिंग इंडस्ट्रीज प्रथम और सुपर टेनरी द्वितीय रही। 25 से 50 करोड़ में एवरेस्ट एक्सपोर्ट प्रथम और रहमान इंडस्ट्रीज द्वितीय रही। 25 करोड़ में ओमेगा टेनरी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड प्रथम और अपर इंडिया टैनिंग इंडस्ट्रीज द्वितीय रही। फुटवियर कंपोनेंट की 200 से 300 करोड़ की श्रेणी में होमेरा टैनिंग इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड प्रथम रही। 25 से 50 करोड़ में कंपीटेंस एक्सपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड प्रथम और नॉर्दर्न लेदर प्रोडक्ट्स द्वितीय रही।

25 करोड़ में स्वदेशी एजेंसी प्रथम और अमीन टेनरी लिमिटेड द्वितीय रही। सैडलरी एंड हारनेस (लेदर) की 50 से 100 करोड़ की श्रेणी में इब्राहिम इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड प्रथम रही। 25 से 50 करोड़ में एलीना एक्सपोर्ट प्रथम और लेक्स इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड द्वितीय रही। 25 करोड़ में गैलेक्सी इक्वेस्ट्रियन प्रथम और टैक एक्जिम प्राइवेट लिमिटेड द्वितीय रही। लेदर ग्लव्स (इंडस्ट्रियल) की 25 करोड़ की श्रेणी में रहमान इंडस्ट्रीज प्रथम और कंपीटेंस एक्सपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड द्वितीय रही।

फैशन एंड स्पोर्ट्स ग्लव्स की 25 करोड़ की श्रेणी में बाल्थर एक्सपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड प्रथम और कंपीटेंस एक्सपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड द्वितीय रही। लेदर गुड्स की 50 से 100 करोड़ की श्रेणी में खेमचंद हैंडीक्राफ्ट्स प्रथम और सुपर हाउस ग्रुप द्वितीय रहा। 25 से 50 करोड़ में मैश इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड प्रथम और एवरेस्ट टेनरी प्राइवेट लिमिटेड द्वितीय रही। 25 करोड़ में हाइटेक इंडस्ट्रीज प्रथम और फरहान एक्सपोर्ट्स द्वितीय रहा। लेदर गारमेंट्स की 25 से 50 करोड़ की श्रेणी में मलिक टैनिंग इंडस्ट्रीज प्रथम रही। 25 करोड़ में आइकॉन डिजाइन प्रथम और रुक्स गारमेंट्स प्राइवेट लिमिटेड द्वितीय रही।

नॉन लेदर फुटवियर की 25 से 50 करोड़ की श्रेणी में रहमान इंडस्ट्रीज प्रथम और जामा कॉरपोरेशन द्वितीय रही। 25 करोड़ में सुपर टेनरी लिमिटेड प्रथम और आईए लेदर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वितीय रही। सैडलरी एंड हारनेस (नॉन लेदर) की 50 से 100 करोड़ की श्रेणी में टेक्स्ट हॉर्स प्रथम और सुपर हाउस ग्रुप द्वितीय रहा। 25 से 50 करोड़ में सैमसंस इंटरनेशनल लिमिटेड प्रथम और कार्तिकेय इंटरनेशनल द्वितीय रही। 25 करोड़ में ओवरसीज सैडलरी प्रोडक्ट्स प्रथम और एसबी इंटरनेशनल द्वितीय रही। चर्म निर्यात परिषद के क्षेत्रीय अध्यक्ष यादवेंद्र सचान ने बताया कि एक साल में चार वित्तीय वर्षों के पुरस्कार वितरित किए गए हैं। 11 अप्रैल को वित्तीय वर्ष 2022-23 और 2023-24 के अवॉर्ड दिए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed