{"_id":"6b01cbee30bdeafc120eb939","slug":"video-the-boatman-washes-lord-rams-feet-devotees-moved-by-the-glory-of-mother-ganga-2026-11-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: केवट ने प्रभु राम के चरण पखारे, गंगा मैया की महिमा सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: केवट ने प्रभु राम के चरण पखारे, गंगा मैया की महिमा सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु
यशोदा नगर स्थित बाबा पातालेश्वर महादेवन मंदिर ,गंगापुर में चल रही श्रीराम कथा में जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर स्वामी आत्मानंद गिरि महाराज ने गंगा जल की महिमा और केवट प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया। उन्होंने कहा कि गंगाजल भगवान हरि का चरणामृत है। इसका उपयोग शिव पूजन, गुरु पूजन और मृत्यु शय्या पर पड़े व्यक्ति को पिलाने में करना चाहिए। गंगाजल की पवित्रता और महिमा का वर्णन करते हुए उन्होंने मां गंगा को हरि की पुत्री बताया ।
महाराज श्री ने वनवास के दौरान प्रभु श्रीराम ,माता सीता, और लक्ष्मण तमसा नदी के तट पर पहुंचें। वहां केवट ने प्रभु को नाम में बैठाने से पहले उनके चरण पखारने की इच्छा जताई। उसने कहा कि प्रभु के चरणों की धूल से पत्थर रूपी अहिल्या नारी बन गई, कहीं मेरी नाव भी नारी न बन जाए। चरण पखारने के बाद केवट ने तीनों को नदी पार कराई। महाराज श्री ने भजन सुनाया ‘ मोरी नैया में लक्ष्मण राम , गंगा मैया धीरे बहो...’और ‘ जाना था गंगा पार प्रभु केवट की नाव चढ़े.. ’ पर पंडाल में बैठे श्रद्धालु झूम उठे। और भजनों के साथ तालियां बजाने लगे।
इस अवसर पर महामंडलेश्वर कृष्णदास महाराज, सांसद देवेंद्र सिंह भोले, पार्षद दिनेश बाजपेई, मनोज कुमार गुप्ता, पंकज यादव, अंकित पांडेय, विनीत बाजपेई, रामाश्रय दुबे, हर्षित ,आकाश आदि लोग मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।