{"_id":"6ac50319e29e4467050fd8b7","slug":"video-thai-woman-defrauded-of-rs60-lakh-allegations-of-pressure-to-convert-religion-2026-10-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"थाईलैंड की युवती से 60 लाख की धोखाधड़ी, धर्मांतरण का दबाव बनाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थाईलैंड की युवती से 60 लाख की धोखाधड़ी, धर्मांतरण का दबाव बनाने का आरोप
थाईलैंड से आई युवती ने अनवरगंज निवासी शादीशुदा युवक पर 60 लाख की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। मंगलवार को एडीसीपी पूर्वी शिवासिंह के कार्यालय पहुंची विदेशी युवती ने कहा कि टेनरी संचालक युवक ने न सिर्फ झूठ बोलकर उससे शादी की बल्कि अब रुपये वापस मांगने पर भारत आकर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बना रहा है। एडीसीपी का कहना है कि युवती की शिकायत पर तत्काल टीम भेजकर आरोपी को भी पकड़वा लिया गया है। मामला अनवरगंज का होने के कारण पूरा मामला संबंधित थाने भेजकर जांच एसीपी अनवरगंज को दी गई।
थाईलैंड निवासी 25 वर्षीय युवती अपर्सोन ने एडीसीपी को बताया कि चार साल पहले इंस्टाग्राम पर उसकी दोस्ती लाटूश रोड निवासी युवक मोहम्मद इरफान से हुई थी। इरफान की जाजमऊ में टेनरी है। इसके बाद इरफान जब भी व्यापार के सिलसिले में थाईलैंड जाता तो अपर्सोन के घर पर ही रुकता था। इससे दोनों के बीच नजदीकियां और बढ़ गईं।
युवती का आरोप है कि इसी दौरान इरफान ने उसे अपने प्रेमजाल में फंसाया और फिर दोनों सहमति संबंध से रहने लगे। करीब दो साल पहले इरफान ने शादी का प्रस्ताव रख दिया। तब तक इरफान ने उसे नहीं बताया था कि वह शादीशुदा है और उसके बच्चे भी हैं। युवती के मुताबिक करीब डेढ़ वर्ष पूर्व दोनों ने थाईलैंड की रीति-रिवाज से शादी भी कर ली। आरोप है कि इसके बाद से ही इरफान उससे बिजनेस के नाम पर रुपये मांगने लगा। सात-आठ माह के भीतर इरफान ने उससे करीब 20 लाख बाहत (60 लाख रुपये) लिए।
युवती ने बताया कि कुछ दिन पहले ही उसे पता चला कि इरफान शादीशुदा है। इस पर उसने अपने रुपये वापस मांगने शुरू किए तो इरफान का कहना था कि वह न सिर्फ भारत आकर रहे बल्कि उसका धर्म अपनाए तब वह उसे पत्नी की तरह रखेगा और इसके बाद ही रुपये वापसी की कोई बात करेगा। युवती की शिकायत पर जब मोहम्मद इरफान को लाया गया तो वह कोई सही जवाब न दे सका। एडीसीपी ने बताया कि शाम को युवती व आरोपी युवक दोनों को अनवरगंज थाने भेजकर मामले की जांच एसीपी को दी गई है। मामले की प्राथमिकी भी अब जांच के बाद अनवरगंज थाने में ही दर्ज होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।