{"_id":"6ac53288079e69b78f090f68","slug":"kanpur-two-cunning-thieves-arrested-after-conducting-reconnaissance-by-car-2026-10-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: कार से रेकी कर चोरी करने वाले दो शातिर गिरफ्तार, आरोपियों के खिलाफ दर्ज हैं कई प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: कार से रेकी कर चोरी करने वाले दो शातिर गिरफ्तार, आरोपियों के खिलाफ दर्ज हैं कई प्राथमिकी
Tue, 06 Oct 2026 11:10 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Tue, 06 Oct 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
नरवल पुलिस ने कार से रेकी कर चोरियां करने वाले नौशाद उर्फ अयूब मुन्ना और अजय उर्फ शुभम को पांच अक्तूबर की रात करबिगवां फ्लाईओवर के पास से पकड़ा है। इनके पास से कान का बाला, मोबाइल और तीन हजार रुपये बरामद हुए। एसीपी चकेरी आशुतोष सिंह ने बताया कि नाैशाद फतेहपुर के कुंवरपुर मलवां और अजय चकेरी के गदियाना का निवासी है। यह दिन में ग्रामीण इलाकों में कार से रेकी करते थे और रात को चोरियों को अंजाम देते थे। आरोपियों ने 22 जून को पारा गांव से छह बकरियां चोरी की थीं।
विज्ञापन
Trending Videos
पकड़े गए आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
17 सितंबर को बरादरी गांव से कान के बाले और मोबाइल चोरी किया था। इस गिरोह के सरगना फतेहपुर के धीरज सोनकर को चार अक्तूबर को गिरफ्तार किया गया था। नरवल थाना प्रभारी अली कुमार सिंह ने बताया कि नौशाद और अजय के खिलाफ कानपुर व फतेहपुर में कई प्राथमिकी दर्ज हैं।