Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Kanpur News
›
speeding car on highway flipped over several times before colliding with a truck; three people were injured
{"_id":"6ae60bee3dd593eca0041f44","slug":"video-speeding-car-on-highway-flipped-over-several-times-before-colliding-with-a-truck-three-people-were-injured-2026-10-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर तेज रफ्तार कार कई पलटी खाकर ट्रक से टकराई, तीन घायल, बड़ा हादसा टला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर तेज रफ्तार कार कई पलटी खाकर ट्रक से टकराई, तीन घायल, बड़ा हादसा टला
कानपुर-प्रयागराज नेशनल हाईवे पर शनिवार देर शाम बड़ा हादसा टल गया। महाराजपुर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर कई पलटी खाते हुए हाईवे किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में कार सवार तीन लोग घायल हो गए, गनीमत रही कि सभी को मामूली चोटें ही आईं।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार बेहद तेज गति में थी। महाराजपुर थाने के पास अचानक चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और कार हाईवे पर पलटियां खाते हुए किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आवाज सुनकर आसपास के लोग और राहगीर दौड़े और तत्परता दिखाते हुए कार में फंसे तीनों लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद क्षतिग्रस्त कार को हाईवे से हटवाकर यातायात सुचारू कराया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।