{"_id":"6a1c67532b028a11e8006025","slug":"video-silt-dumped-on-old-shivli-road-for-four-days-residents-and-traders-face-inconvenience-2026-05-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: पुराना शिवली रोड पर चार दिन से पड़ी सिल्ट, बदबू से परेशान दुकानदार और राहगीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: पुराना शिवली रोड पर चार दिन से पड़ी सिल्ट, बदबू से परेशान दुकानदार और राहगीर
कल्याणपुर क्षेत्र के पुराना शिवली रोड पर नगर निगम की लापरवाही लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गई है। नालियों की सफाई के दौरान निकाली गई सिल्ट पिछले चार दिनों से सड़क किनारे और दुकानों के सामने पड़ी हुई है, जिससे आसपास के क्षेत्र में दुर्गंध फैल रही है।
स्थानीय लोगों के अनुसार करीब 200 मीटर के दायरे में सड़क किनारे जमा सिल्ट को अब तक नहीं हटाया गया है। गर्मी और नमी के कारण इससे उठ रही बदबू ने दुकानदारों, राहगीरों और आसपास रहने वाले लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।
दुकानदारों का कहना है कि सड़क के किनारे जमा गंदगी के कारण ग्राहकों को भी परेशानी हो रही है। वहीं राहगीरों को दुर्गंध के बीच से गुजरना पड़ रहा है। कई स्थानों पर सिल्ट फैलने से सड़क की साफ-सफाई भी प्रभावित हुई है।
स्थानीय निवासियों का आरोप है कि नगर निगम द्वारा नालियों की सफाई तो कराई गई, लेकिन निकाली गई सिल्ट को समय पर नहीं उठाया गया। इससे क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।