{"_id":"6a958c4e5a4b38218d04d7c3","slug":"up-three-people-including-a-couple-from-kanpur-missing-near-the-tibet-border-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: कानपुर के दंपती सहित तीन लोग तिब्बत बॉर्डर से लापता, भाई ने डीएम से लगाई गुहार, परिजन को ढूंढ दो सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: कानपुर के दंपती सहित तीन लोग तिब्बत बॉर्डर से लापता, भाई ने डीएम से लगाई गुहार, परिजन को ढूंढ दो सरकार
Mon, 31 Aug 2026 07:45 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Mon, 31 Aug 2026 07:45 PM IST
सार
Kanpur News: भाई ने डीएम से मुलाकात की। डीएम ने गृह मंत्रालय और आपदा आयुक्त को सूचना भेजने की बात कही है।
विज्ञापन
डीएम से गुहार लगाते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नेपाल में आई आपदा के बाद कानपुर के एक परिवार की चिंता बढ़ती जा रही है। पीरोड निवासी प्रवीण द्विवेदी के बहनोई पंकज मिश्रा, बहन रागिनी मिश्रा और पंकज के छोटे भाई की पत्नी पूनम मिश्रा कैलाश मानसरोवर यात्रा के दौरान तिब्बत बॉर्डर से लापता हो गए हैं। 25 अगस्त के बाद से उनसे संपर्क नहीं हो पाया है। इससे परेशान प्रवीण ने सोमवार को डीएम के जनता दर्शन में पहुंचकर परिजन की तलाश में मदद करने की गुहार लगाई। इस पर डीएम ने गृह मंत्रालय और आपदा आयुक्त को सूचना भेजने की बात कही है।
परिजन के मुताबिक तीनों 20 अगस्त को काठमांडू पहुंचे थे। पशुपतिनाथ मंदिर में दर्शन के बाद वे कैलाश मानसरोवर के लिए रवाना हुए। 25 अगस्त को रागिनी ने भाई प्रवीण से फोन पर बात की थी। उस समय उन्होंने यात्रा मार्ग में नेटवर्क की समस्या बताई थी। इसके बाद फोन बंद हो गया। कई दिन गुजरने के बाद भी कोई जानकारी नहीं मिली। परिजन ने प्रधानमंत्री कार्यालय और नेपाल की संबंधित एजेंसी से संपर्क कर तीनों की लोकेशन पता लगाने का अनुरोध किया है। अभी तक वहां से भी कोई ठोस जानकारी नहीं मिली है।
15 साल पहले अमेरिका गए थे बहन-बहनोई
मूल रूप से श्यामनगर निवासी पंकज मिश्रा (55), पत्नी रागिनी (52) के साथ करीब 15 साल पहले अमेरिका चले गए थे और वर्तमान में वहीं के नागरिक हैं। पंकज सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। पंकज के भाई की पत्नी पूनम भी उनके साथ यात्रा पर गई थीं। तीनों अमेरिका के न्यूजर्सी में रहते हैं। प्रवीण के मुताबिक रागिनी से सामान्य तौर पर रोज बातचीत होती थी। इसलिए लगातार संपर्क टूटने से परिवार की चिंता बढ़ती जा रही है। परिजन ने प्रशासन से संबंधित एजेंसियों के साथ तत्काल समन्वय कर तीनों की तलाश तेज कराने की मांग की है।