{"_id":"6ad64419d02abfb5c101b365","slug":"video-shuklaganj-crowds-gather-at-maa-siddhidatri-temple-on-the-occasion-of-navratri-navami-2026-10-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"शुक्लागंज: नवरात्र की नवमी के अवसर पर मां सिद्धिदात्री मंदिर में रही भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शुक्लागंज: नवरात्र की नवमी के अवसर पर मां सिद्धिदात्री मंदिर में रही भीड़
नवरात्र की नवमी के अवसर पर सोमवार को नगर के देवी मंदिरों में देवी मां के दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ रही। राजधानी मार्ग स्थित प्राचीन दुर्गा मंदिर स्थल के बाहर सुबह 5 बजे पट खुलते ही देवी मां के जयकारों से मंदिर स्थल गुंजायमान रहा। इधर नगर का एक मात्र नौ देवी स्वरूपा सिद्धिदात्राी मंदिर में भी लोगों की भीड़ रही जहां आज देवी मां की विशेष आरती की गईं। मंदिरों और घरों में कन्या भोज कराया गया। इस दौरान लोगों ने मुंडन संस्कार कार्यक्रम भी संपन्न कराए।
नगर के जगनीखेड़ा स्थित 50 वर्ष पुराने माता सिद्धिदात्री मंदिर सुबह से शाम तक भक्तों की भीड़ रही। मंदिर व्यवस्थापक प्रमोद त्रिवेदी ने बताया कि नगर का यह एकमात्र मंदिर है जहां नौ स्वरूपों में देवी मां विराजी है। दूर दराज से लोग यहां दर्शन करने आते है जिनकी मुरादे मां पूरी करती है। करीब 40 वर्षो से यहां पूजा करने आ रहे आशीष अग्रवाल, सीमा अग्रवाल, संतोष सिंघल ने बताया कि नौ देवी स्वरूपों के अलावा हनुमान जी, राधा-कृष्ण की मूर्तियां भी यहां विराजमान है। राजधानी मार्ग और पोनीरोड स्थित दुर्गा माता मंदिर में भी श्रद्धालुओं की भीड़ रही। मंदिर व्यवस्थापक आदित्य सिंह ने बताया कि नवमी के दिन कन्याभोज के साथ हवन पूजन के कार्यक्रम कराए गए। इस दौरान दूर दराज से लोग यहां मुंडन संस्कार कार्यक्रम कराने भी पहुंचे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।