फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Men on a motorcycle knock an ASI’s mother to the ground and snatch her chain

कानपुर: एएसआई की सास से बाइक सवारों ने सड़क पर गिराकर लूटी चेन, पुलिस सीसीटीवी फुटेज से कर रही तलाश

Mon, 19 Oct 2026 11:33 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Mon, 19 Oct 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
Men on a motorcycle knock an ASI’s mother to the ground and snatch her chain
चेन लूट की शिकार पीड़िता आशा मिश्रा - फोटो : अमर उजाला

चकेरी थानाक्षेत्र के लाल बंगला के परदेवनपुरवा में पैदल जा रही महिला से बाइक सवार लुटेरों ने सड़क पर गिराकर चेन लूटी और भाग निकले। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ कर जांच पड़ताल की। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपियों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन


लाल बंगला के परदेवनपुरवा निवासी हरिशंंकर मिश्रा की 62 वर्षीय पत्नी आशा मिश्रा के मुताबिक उनका बेटा अंकित प्राइवेट शिक्षक है और बहू अंजलि मिश्रा अमेठी में पुलिस विभाग में एएसआई के पद पर तैनात है। आशा मिश्रा ने बताया कि वह त्योहार की खरीदारी करने के लिए पैदल लालबंगला गई थी। खरीदारी के बाद घर लौटते समय घर से करीब 100 मीटर पहले पीछे से आए एक युवक ने उनका गला पकड़ लिया। उन्होंने विरोध करते हुए शोर मचाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उनका मुंह दबा दिया और सड़क पर पटक दिया। इससे उनके शरीर में चोटें आईं।
विज्ञापन


बदमाश ने उनके गले में पड़ी करीब सात ग्राम की चेन और लॉकेट तोड़ लिया और गुरुद्वारे की तरफ पैदल भाग निकला। आशा मिश्रा ने आरोप लगाया कि लालबंगला की तरफ से आने के दौरान बाइक सवार दो युवक उनका पीछा कर रहे थे। उनकी आवाज सुनकर मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंचे और उन्हें घर पहुंचाया। सूचना पाकर मौके पर चकेरी पुलिस समेत एसीपी चकेरी आशुतोष कुमार सिंह पहुंचे और जांच पड़ताल की। थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि मौके पर छानबीन की गई है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed